Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘सनातन’ विवाद पर क्यों चुप हैं सोनिया, लालू और अखिलेश? BJP ने उठाए सवाल, कहा- मीटिंग के बाद से ही हो रहा अपमान

BJP Attack on Congress: तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री पोनमुडी के सनातन धर्म को लेकर हो रही सियासत को ये कहकर हवा और दे दी कि सनातन धर्म के खात्मे के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बना गया है.

सोनिया गांधी, जेपी नड्डा और लालू यादव

DMK leader Sanatan Remark: सनातन धर्म पर लेकर विवादित बयानों को लेकर चल रहा सियासी तूफान अभी थमा भी नहीं था कि अब सीएम एम के स्टालिन की पार्टी के सहयोगी और तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री पोनमुडी के बयान ने सियासी घमासान और बढ़ा दिया है. वहीं बीजेपी पहले से ही विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर सनातन के अपमान को लेकर हमलावर है. इसी कड़ी में आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट के माध्यम से विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई में बैठक होने के बाद से ही विपक्षी नेता सनातन पर बयानबाजी कर रहे हैं.

उन्होंने अपने ट्वीट में पूछा कि कांग्रेस, सोनिया और राहुल बताएं कि मोहब्बत की दुकान के नाम पर सनातन धर्म के खिलाफ नफरत का सामान क्यों बेचा जा रहा है ? वहीं जेपी नड्डा के अलावा रविशंकर प्रसाद ने सनातन के मुद्दे पर सोनिया गांधी, लालू यादव और अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाए

‘सनातन धर्म को खत्म करने के लिए गठबंधन बना’

तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री पोनमुडी के सनातन धर्म को लेकर हो रही सियासत को ये कहकर हवा और दे दी कि सनातन धर्म के खात्मे के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बना गया है. उन्होंने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में बोलते हुए दावा किया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी 26 दल समानता और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सनातन धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हैं.

पोनमुडी के बाद से बीजेपी विपक्षी गठबंधन पर और हमलावर हो गई. जेपी नड्डा ने ट्वीट कर हमला बोलते हुए कहा कि, “I.N.D.I Alliance की मुम्बई बैठक के दो दिन बाद उदयनिधि स्टालिन का बयान आना, फिर प्रियांक खड़गे का सनातन पर आघात और आज DMK के मंत्री द्वारा ये स्वीकार करना कि I.N.D.I Alliance का गठन ही सनातन धर्म के विरोध में किया गया था, यह सोनिया गांधी, राहुल और कांग्रेस की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है.

यह भी पढे़ं-  सनातम धर्म पर बयान के बाद उदयनिधि स्टालिन का जमकर विरोध जारी, मंदिर और घाटों की सीढ़ियों पर चिपकाए पोस्टर

I.N.D.I.A Alliance को इस पर अपना मत साफ करे

उन्होंने आगे लिखा कि- कांग्रेस और I.N.D.I.A Alliance को इस बयान पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए, इनको बताना चाहिए कि क्या संविधान में किसी धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयान देने का अधिकार है ? ‘INDIA’ Alliance के लोगों को क्या संविधान के प्रावधानों की जानकारी नहीं है ? I.N.D.I Alliance, कांग्रेस, सोनिया और राहुल बताएं मोहब्बत की दुकान के नाम पर सनातन धर्म के खिलाफ नफरत का सामान क्यों बेचा जा रहा है ? यह नफरत का मेगा मॉल सिर्फ सत्ता के लिए है- बांटो और राज करो.

लालू, अखिलेश, सोनिया सभी चुप क्यों ?

बीजेपी सासंद रविशंकर प्रसाद ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, “तमिलनाडु में शिक्षा मंत्री हैं, उनका बयान आया है. उन्होंने कहा, INDIA गठबंधन का गठन ही सनातन को खत्म करने के लिए हुआ है. उन्होंने कहा, बीजेपी पूछना चाहती है कि क्या गठबंधन का एजेंडा ही सनातन का विरोध करना है.” बीजेपी सांसद ने कहा कि, “लालू मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर गए थे. वहां उन्होंने टीका भी लगाया था. लेकिन अब ‘INDIA’ के नेता सनातन धर्म पर विवादित बोल रहे हैं तो वो चुप क्यों हैं. अखिलेश यादव चुप क्यों हैं. सोनिया गांधी चुप क्यों हैं. आपकी चुप्पी सनातन के विरोध की सहमति का संकेत है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital