Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Viral: बेड पर आराम से जहरीले सापों के साथ खेल रही है महिला, वीडियो देख लोग हुए हैरान

shocking video: सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और देखकर हैरान भी हैं. खैर वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि इन सापों को महिला ने पाल रखा है, इसलिए उसे सांपों से डर नहीं लग रहा है.

Snake Video

सांप के साथ महिला का खेलते वीडियो वायरल (फोटो इंस्टाग्राम)

Viral Video Of Snake: सांप को दुनियाभर में सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है जिन्हें अपने आसपास देखकर हर कोई डर जाता है. ज्यातार लोग सांपों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं. सांप अगर कहीं दिख भी जाए तो लोग इससे जान बचाने के लिए भागते फिरते हैं. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सांपों के साथ खेलना पसंद करते हैं. जिनका वीडियो भी सोशल में वायरल हो जाता है. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला सांप के साथ अपने बेड पर आराम से खेलत हुए नजर आ रही है और उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

हाल ही में वायरल हो वीडियो में एक महिला को सापों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में वो महिला बेखौफ होकर सापों के साथ सहला रही है. वीडियो को हर कोई देखकर हैरान हो रहा है. वीडियो में महिला को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह उसके ही पालतू सांप हो.

इंस्टाग्राम पर वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो को सोशल मीडिया पर रेखा रानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. महिला ने अपने अकाउंट पर दो वीडियो डाले हैं एक वीडियो में महिला कुर्सी पर सापों के साथ खेल रही है तो वहीं दूसरे वीडियो में महिला आराम में अपने बेड पर सांपों को सहला रही है. वीडियो में दो काले रंग के खतरनाक जहरीले सांप उसकी गर्दन से लिपटे नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunita Bai (@rekharani8717)

16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और देखकर हैरान भी हो रहे हैं. खैर वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि इन सापों को महिला ने पाल रखा है, इसलिए उसे सांपों से डर नहीं लग रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अभी तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लाखों की संख्या में लाइक्स मिल गए हैं. यूजर्स कमेंट करते हुए महिला को ही नागिन बता रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunita Bai (@rekharani8717)

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital