Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन को एक महीना पूरा, आज इंडिया गेट पर निकालेंगे कैंडल मार्च, बजरंग पूनिया ने आम जनता से की ये अपील

Bajrang Punia: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान आज इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे.

wrestler protest

इंडिया गेट पर पहलवान निकालेंगे कैंडल मार्च (फाइल फोटो)

Wrestlers Candle March: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों को प्रदर्शन करते हुए एक महीना पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक बीजेपी सांसद की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसी को लेकर आज पहलवान आज इंडिया गेट पर कैंडल मार्च भी निकालेंगे. बजरंग पूनिया ने आम नागरिकों से अपील की है कि वो शांतिपूर्ण तरीके से निकाले जाने वाले कैंडल मार्च में शामिल हों. उन्होंने लोगों से अपनी अपील में कहा कि “शायद के देश का पहला ऐसा मामला होगा, जिसमें पॉक्सो के तहत केस दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो पा रही.”

बता दें कि पहलवानों को खाप पंचायत का भी समर्थन मिला है. इससे पहले बीती 21 मई को हरियाणा में एक खाप पंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें फैसला लिया गया था कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों के धरने का एक महीना पूरा होने पर इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा. इसके साथ ही जिस दिन नई संसद का उद्घाटन किया जाएगा, पहलवान उसी दिन संसद के बाहर महिला महापंचायत आयोजित करेंगे.

नई संसद के उद्घाटन के दिन होगी महिला महापंचायत

पहलवानों के समर्थन में हुई महापंचायत में हरियाणा के जाट बहुल रोहतक जिले के किसानों और खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए बीजेपी सरकार को संदेश भेजा था. उन्होंने कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग के साथ धरना दे रहीं महिला एथलीटों को समर्थन देकर उनका हौसला बढ़ाया.

यह भी पढ़ें-  Wrestlers Protest: “सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से हो नार्को टेस्ट, लाइव देखे पूरा देश”, बृजभूषण के दावे पर बोले पूनिया- हम सभी टेस्ट कराने को तैयार

देशभर से महिलाएं नई दिल्ली पहुंचेंगी

हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कृषि प्रतिनिधियों के बीच हुई पंचायत में ये फैसला लिया गया कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भवन का उद्घाटन करेंगे. उसी दिन नई संसद के बाहर महिला पंचायत का आयोजन किया जाएगा. खाप पंचायत (सामुदायिक अदालत) ने कहा कि पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए देशभर से महिलाएं उस दिन नई दिल्ली पहुंचेंगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital