Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ्य बेहतर, 14 फरवरी को केंद्र से करेंगे बातचीत

कोर्ट ने 14 फरवरी को केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक तय की है, जबकि डल्लेवाल ने कहा कि उनकी लड़ाई रोटी नहीं, बल्कि आशीर्वाद से जीतेंगे.

Farmer Leader Jagjit Singh Dallewal

प्रतीकात्मक फोटो.

पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य के मामले में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल ने कहा कि डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. उनकी स्वास्थ्य पहले के मुकाबले बेहतर है. कोर्ट फरवरी के अंत में मामले में अगली सुनवाई करेगा.

केंद्र सरकार से बातचीत के लिए तैयार

मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि मंडल से डल्लेवाल बातचीत करने को तैयार हो गए है. बैठक के लिए 14 फरवरी की तारीख तय हुआ है. उसको देखते हुए डल्लेवाल और अन्य ने चिकित्सा सहायता ली है और विरोध स्थल से 50 मीटर दूर अस्पताल में स्थानांतरित हो गए है जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच मामले में सुनवाई कर रही हैं.

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि सकारात्मक पहल हुआ है. हमें यह भी बताया गया है कि कुछ अन्य किसान नेताओं ने भी अपना अनशन तोड़ दिया है. और फिर से बातचीत शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है.

मुझे इलाज की जरूरत नही थी: डल्लेवाल

कोर्ट ने यह भी कहा कि डल्लेवाल किसान नेताओं में बेहद लोकप्रिय है और उनके पास मुद्दों को हल करने के लिए अच्छे विचार हैं, इसलिए उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. वही डल्लेवाल ने कहा मुझे इलाज की जरूरत नही थी. 121 किसान अनशन पर थे, इसलिए मुझ पर दबाव डाला गया और इलाज के लिए सहमति देनी पड़ी. हम यह लड़ाई रोटी से नही, बल्कि अकलपुरख के आशीर्वाद से जीतेंगे. गुरु नानक देव जी दया करेंगे शरीर उनका है और सब कुछ उनकी दया से ही होगा. यदि बैठक में मुझे ले जाया जाता है तो मैं शामिल हो जाऊंगा.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार से पिछले 15 दिन का मेडिकल रिपोर्ट देने को कहा था. एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर किसान धरना पर बैठे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट 29 जनवरी को करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital