Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Vijay Shankar: 3D प्लेयर का 3D खेल… 24 गेंद में कूटे नाबाद 63 रन, 20वें ओवर में जड़े 3 छक्के

IPL: 18 ओवर तक जो विजय शंकर 13 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे थे, पारी खत्म होते-होते वह 24 गेंद में नाबाद 63 रन कूट चुके थे.

GT vs KKR

Photo- KolkataKnightRiders (@KKRiders)/ Twitter

GT vs KKR, IPL 2023: गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर विजय शंकर ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. शंकर ने 21 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टाइटंस को 20 ओवरों में 204/4 का विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की. यह आईपीएल में शंकर का चौथा अर्धशतक था लेकिन सबसे तूफानी था. इस खिलाड़ी ने नाबाद 63 रन की पारी के दौरान केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. इस दौरान 4 चौके और पांच छक्के लगाए, जिसमें पारी के अंतिम ओवर में छक्कों की हैट्रिक भी शामिल थी.

डेथ ओवरों में बदला गियर

18 ओवर तक जो विजय शंकर 13 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे थे, पारी खत्म होते-होते वह 24 गेंद में नाबाद 63 रन कूट चुके थे. शंकर ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और यहीं नहीं रुके क्योंकि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि टाइटंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने 200 रन का आंकड़ा पार कर ले. ट्विटर पर फैंस ने शंकर की धमाकेदार पारी की जमकर तारीफ की.

फैंस का रिएक्शन

शंकर के साथ गुजरात टाइटंस के युवा शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बल्ले से अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और 38 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन की समझदार पारी खेली. इससे पहले उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 62* रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital