खेल

IPL 2023 Final की तरह MS Dhoni के आखिरी इंटरनेशनल मैच में भी बारिश, ये संयोग किस ओर कर रहा है इशारा

MS Dhoni, GT vs CSK: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले के दिन तेज बारिश ने  हर उम्मीदों पर पानी फेर दिया. ये मैच हर किसी के लिए खास था क्योंकि शायद इस फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी अपना आखिरी फाइनल मैच खेल रहे थे. इस बीच तेज बारिश ने फैंस के मन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 ICC ODI विश्व कप सेमीफाइनल का फ्लैशबैक ताजा कर दिया. उस मैच को भी निर्धारित दिन बारिश के कारण ‘रिजर्व डे’ में शिफ्ट करना पड़ा था.

ये मैच भारतीय जर्सी में एमएस धोनी का आखिरी मैच बन गया, जिसके कुछ महीने बाद उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. फैंस आईपीएल के फाइनल मैच को भी इससे कनेक्ट कर रहे हैं. लेकिन, जिस तरह की धोनी की घुटने की इंजरी है और उसके चलते जो उनकी फिटनेस पर असर पड़ा है. अगर धोनी का ये आखिरी सीजन हुआ तो ऐसा लग रहा है कि CSK के कप्तान की IPL से विदाई कुछ वैसी ही होगी जैसी कि इंटरनेशनल क्रिकेट से हुई थी.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Final: अगर रिजर्व डे पर भी खेल नहीं हो सका तो क्या होगा? हर ऑप्शन गुजरात टाइटन्स के पक्ष में..!

क्या एमएस धोनी वाकई खेल रहे आखिरी IPL?

जिस तरह की एमएस धोनी की घुटने की इंजरी है, और उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनकी फिटनेस पर भी सवाल उठे हैं. इन चीजों पर नजर डाले तो कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि इस बार ये उनका आखिरी IPL हो सकता है. बाकी अंतिम फैसला धोनी का ही होगा. हाल ही में जब धोनी से आईपीएल 2023 क्वालीफायर 1 के बाद हर्षा भोगले द्वारा उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो सीएसके के कप्तान ने कहा, “मुझे नहीं पता. मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं. तो उस सिरदर्द को अभी क्यों लें? मेरे पास निर्णय लेने के लिए पर्याप्त समय है. लेकिन, मैं हमेशा सीएसके के लिए रहूंगा चाहे वह खेल के फॉर्म में हो या कहीं बाहर बैठा हो. ”

चेन्नई की नजर 5वीं ट्रॉफी पर…

चेन्नई सुपर किंग्स की नजर जहां अपनी 5वीं आईपीएल ट्रॉफी पर है. वहीं बारिश और गुजरात टाइटन्स उनकी इस जीत की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है. जीटी के खिलाफ जीतना सीएसके के लिए इतना आसान नहीं होने वाला. जबकि बारिश गुजरात के लिए ये मुकाबला और आसान बना रही है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago