Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPL 2023: एमएस धोनी है तैयार, 9 गेंदों में 20 रन कूटने के बाद क्यों कहा-मुझे ज्यादा मत दौड़ाओ

MS Dhoni, CSK: चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर अपने पॉइंट्स 15 कर लिए.

MS Dhoni

Photo- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/ Twitter

MS Dhoni, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 गेंद पर 222 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाली एमएस धोनी ने एक बार फिर ये साबित किया की क्यों उन्हें वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है. बुधवार को चेपॉक में नई गेंद ग्रिप हो रही थी, पुरानी गेंद और भी ग्रिप होने के साथ साथ टर्न हो रही थी. ऐसी पिच पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 167 के चुनौतीपूर्ण स्कोर पर पहुंचा दिया.

धोनी और शिवम दोनों ही चोट से जूझ रहे हैं. धोनी सीजन की शुरूआत से ही घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जबकि शिवम को पंजाब के किंग्स के खिलाफ उंगली में चोट लग गई थी. हालांकि इसके बावजूद ये दोनों ही अपनी पारियों में वह ताकत प्रदान करने में सफल रहे जिसकी जरूरत थी.

धोनी की तूफानी पारी

धोनी क्रीज पर थोड़ी देर के लिए ही आए लेकिन मैच पर इसका बड़ा असर पड़ा. उन्होंने 9 गेंदों पर 222.22 के स्ट्राइक रेट से 22 रन बनाए. बुधवार की शाम धोनी से बेहतर स्ट्राइक रेट किसी अन्य बल्लेबाज का नहीं था. इतना ही नहीं इस सीजन जितने भी बल्लेबाजों ने कम से कम 40 गेंदों का सामना किया है, उनमें सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट धोनी (204.25) का ही है. उन्होंने इस सीजन अब तक खेली कुल 47 गेंदों पर 96 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने औसतन 4.7 गेंद पर एक छक्का जड़ा है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ये 5 खिलाड़ी जिन पर लगा है करोड़ों का दांव, परफॉर्मेंस देखकर सदमे में हैं फ्रेंचाइजी

धोनी की घुटने की चोट भी उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने आने से रोक रही है. प्रैक्टिस सत्र में भी वह अंत में बल्लेबाजी करने आते हैं और बड़े शॉट्स का अभ्यास करते हैं. वह स्पिन के खिलाफ भी बड़े शॉट्स लगाने का अभ्यास करते हैं. वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग के रहस्यमई स्पिनर बी रॉकी की काफी गेंदों का सामना करते हैं.

धोनी ने दिया बड़ा बयान

धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, “यही मेरा काम भी है. मैंने उन्हें (टीम) कहा भी है कि मुझसे कुछ ऐसा ही करने की उम्मीद भी की जाती है और इसलिए मुझे ज्यादा न दौड़वाएं और यह काम भी कर रहा है. अन्य लोग भी अपना काम कर रहे हैं और जैसी मुझसे अपेक्षा की जाती है उसे करते हुए मुझे खुशी भी हो रही है. मैं खेल के दौरान मिलने वाली संभावित परिस्थितियों के हिसाब से ही अभ्यास भी करता हूं, इसलिए यह प्रदर्शन में मेरे लिए मददगार भी साबित हो रहा है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital