PAK vs AFG Highlights: अफगानिस्तान ने एक नया इतिहास रचा जब उन्होंने 3 मैचों की सीरीज के पहले T20I खेल में पहली बार पाकिस्तान को हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने महज 92 रन बनाए. जवाब में मेजबान टीम ने 18 वें ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की. मोहम्मद नबी को उनकी नाबाद 38 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
अफगानिस्तान की बड़ी जीत
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद नबी की नाबाद 38 रन की बेहतरीन पारी से अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पहले टी20 में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. दोनों टीमों के बीच 11 साल के बाद यह पहला मुकाबला था और पाकिस्तान की टीम शुक्रवार रात नियमित कप्तान बाबर आजम सहित कई सितारों के बिना खेल रही थी.
नबी ने नजीबुल्लाह जादरान (नाबाद 17 ) के साथ 53 रन की अविजित साझेदारी की. अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाकर जीत अपने नाम की. पाकिस्तान ने इससे पहले 20 ओवर में नौ विकेट पर 92 रन बनाये थे. अफगानिस्तान ने टॉस हारने और गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया. पाकिस्तान ने नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाए जिससे उसकी पारी कभी परवान नहीं चढ़ सकी.
फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और नबी ने दो-दो विकेट लिए और अपने 11 ओवरों में कुल 34 रन खर्च किये. लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान एक समय 45 रन पर चार विकेट गंवा कर संकट में था लेकिन नबी ने धैर्य के साथ खेलते हुए नजीबुल्लाह जादरान के साथ अविजित साझेदारी कर अफगानिस्तान को आसान जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया. पाकिस्तान 27 मार्च को होने वाले दूसरे मैच में वापसी की कोशिश करेगा जबकि अफगानिस्तान की नजरें ऐतिहासिक सीरीज जीत पर होंगी.
–आईएएनएस
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
By Shubhra Rai
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
By Shubhra Rai
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
By Vijay Ram
स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
By Shubhra Rai
फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
By Shubhra Rai
काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
By Shubhra Rai
बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
By Shubhra Rai
पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
By Radha Priya
लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है
By Shubhra Rai
चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
By Shubhra Rai
कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
By Vaibhav Gupta
रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
By Shubhra Rai
नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
By Shubhra Rai
कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके
By Shubhra Rai
मुरझाते पौधों में फुंकेगी नई जान: अपनाएं 7 आसान टिप्स
By Shubhra Rai
मुंहासों को दबाना बंद करें, घर पर बनाएं ये 5 प्राकृतिक DIY पिंपल पैच
By Shubhra Rai
फेस रोलर से मिलेगा मॉडल जैसा चेहरा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कड़वा सच
By Shubhra Rai
लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
By Shubhra Rai
रात को फल खाना सेफ है या नहीं? जानें ब्लड शुगर पर असर
By Shubhra Rai
एलोवेरा में भरेगा 99% गाढ़ा जेल; बस मिट्टी में डालें 1 चम्मच यह सफेद पाउडर
By Shubhra Rai
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.