Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IPL 2023: ‘रिंकू सिंह का शॉट सलेक्शन शानदार’.., इस बल्लेबाज का हर कोई बना फैन, पूर्व क्रिकेटर ने भी जमकर की तारीफ

IPL 2023, KKR: 3 फिफ्टी, चार 40+ स्कोर… इस बल्लेबाज ने मचाई धूम

Rinku Singh

Rinku Singh

Rinku Singh KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी सनसनी रिंकू सिंह ने रविवार को एक और मास्टरक्लास पेश किया. चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए, अलीगढ़ के बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 54 रन बनाए और कप्तान नितीश राणा के साथ 99 रन की साझेदारी कर कोलकाता को 6 विकेट से जीत दिलाई. कोलकाता के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में सामने आए रिंकू ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता है. इस लिस्ट में अब एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम भी जुड़ गया.

नाइट राइडर्स के लिए वंडर बॉय बने रिंकू

रिंकू सिंह आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वंडर बॉय रहे हैं. उन्होंने एक और मैच जिताने वाली पारी के साथ अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा. पार्थिव पटेल ने उनकी जम कर तारीफ की है. उन्होंने कहा, ‘उसने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. आज वह पावरप्ले के दौरान बल्लेबाजी करने आया और जिस तरह से उसने रवींद्र जडेजा के खिलाफ खेला, उसके शॉट सलेक्शन में काफी परिपक्वता थी.

ये भी पढ़ें: VIDEO: लग गई MS Dhoni के रिटायरमेंट पर मुहर! चेपॉक में ये नजारा देख इमोशनल हुए फैंस

वह अपनी बल्लेबाजी के विभिन्न आयाम दिखा रहा है, जैसे हमने देखा कि वह पहले निचले क्रम में खेल रहा था लेकिन आज उसने पावरप्ले में बल्लेबाजी की और तब तक खेला जब तक कि कुछ ही रन बनाने बाकी थे. आम तौर पर हमने उसे अंत तक नॉटआउट रहते हुए देखा है और यह एक अच्छे बल्लेबाज की सबसे महत्वपूर्ण निशानी होती है. हालांकि दुर्भाग्य से, वह आज रन आउट हो गया, लेकिन उसने मैच को ऐसी स्थिति में ला दिया जहां से केकेआर हार नहीं सकता था.

इस दिग्गज ने भी की तारीफ

ब्रेट ली ने इस महत्वपूर्ण साझेदारी की प्रशंसा की और कहा, ऐसे विकेट पर जो स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल था, धीमी गेंदों ने अच्छा काम किया लेकिन उन्होंने गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया. मोईन अली जैसे गेंदबाज के लिए मुश्किल हो गया. दोनों ने सबसे पहले उन्हीं पर हमला किया, इससे मोईन बहुत दबाव में आ गए.उन्होंने कहा, उन्होंने अपने कदमों का अच्छा इस्तेमाल किया, जमीन पर कुछ बेहतरीन शॉट खेले.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital