Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rishabh Pant Accident: खून से लथपथ ऋषभ पंत के लिए देवदूत बना हरियाणा रोडवेज का बस ड्राइवर, ऐसे बचाई जान

Rishabh Pant Car Accident News: ऋषभ पंत की तेज रफ्तार कार दिल्ली-देहरादून हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई. फिर उसमें आग लग गई. पीछे आ रहे हरियाणा रोडवेज की बस के ड्राइवर और कंडक्‍टर ने पंत की जान बचाई.

Rishabh Pant Accident

एक्सीडेंट में जली हुई कार और ऋषभ पंत (दाएं)

Rishabh Pant Accident: विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट में दुर्घटनाग्रस्त हो गए. इस हादसे के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. करीब 14 सेकंड के इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हवा में उछलते हुए डिवाइडर से टकरा जाती है. जिसके तुरंत बाद ही कार में आग लग जाती है और कार जलकर राख हो जाती है. लेकिन गनीमत यही थी कि क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बच गई. उस वक्त हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक मौके पर देवदूत बनकर पहुंचे और पंत की जान बचाई.

बता दें कि ये एक्सीडेंट दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हुआ. वहीं उनके पीछे चल रहे हरियाणा रोडवेज के बस चालक सुशील कुमार व परिचालक ने कार हादसा देख 112 नबर पर फोन किया. जिसके तुरंत बाद उन्हें मदद मिली. पुलिस बिना समय गंवाए ऋषभ पंत को अस्पताल लेकर गई और उनकी मां को सूचना दी गई. वहीं, अपने वाहन से अस्पताल लेकर आए एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि इस मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Accident: एक्सीडेंट में घायल हुए ऋषभ पंत तो उर्वशी ने भी मांगी सलामती की दुआएं, इंस्टाग्राम पर किया ये पोस्ट

ऋषभ षभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से ही सोशल मीडिया (Social Media) पर लगातार तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, लेकिन इस बीच ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आई हैं जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता हैं की पंत की कार कितनी रफ़्तार में डिवाइडर से जा टकराई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार घर लौटते वक्त डिवाइडर से टकरा गई थी. जिसके तुरंत बाद ही कार में आग लग गई, लेकिन राहत की खबर ये है कि ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

वहीं इस बीच उत्तराखंड के डीजीपी (DGP) ने बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी रुड़की में डिवाइडर से जा टकराई. उसके बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई और पंत को विंडो स्क्रीन तोड़कर बाहर आना पड़ा क्योंकि हादसे के समय वे कार में अकेले थे. फिलहाल, पंत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital