Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

WTC Final से पहले ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, नंबर-1 बनी टीम इंडिया

Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

IND vs AUS

Photo- BCCI (@BCCI) /Twitter

India Become New No 1 Test: रोहित शर्मा की टीम इंडिया को ICC मेन्स टेस्ट रैंकिंग में नई नंबर 1 टीम का ताज पहनाया गया है, टीम ने वार्षिक रैंकिंग अपडेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छलांग लगाई है. पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत 15 महीने बाद खत्म हो गई जब भारत अगले महीने होने वाली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से आगे निकल गया.

भारत के फिलहाल 121 रेटिंग अंक हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया 121 से 116 अंकों पर आ चुका है. ऐसा रैंकिंग में अपडेशन के कारण हुआ है, जिसमें घरेलू सीरीज जीत को कम और विदेशी सीरीज जीत को अधिक अंक दिए गए हैं. मई 2022 से भारत ने सात टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें चार में जीत, दो में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर की टसल, आखिर नवीन-उल-हक का इस लड़ाई में क्या है रोल?

इस अपडेट का इंग्लैंड को भी फायदा हुआ है, क्योंकि इस अपडेट में मई 2020 से मई 2022 के मैचों के रैंकिंग अंकों को आधा कर दिया गया है. ऐसे में 2021-22 के एशेज में 4-0 की मिली हार का अधिक नुकसान इंग्लिश टीम को नहीं हुआ है, वहीं ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स के आने के बाद तो इस टीम ने मई 2022 से 12 में से 10 टेस्ट जीते हैं. इससे पहले टीम को फरवरी 2021 से मई 2022 के बीच हुए 17 टेस्ट मैचों में से सिर्फ़ एक टेस्ट में जीत मिली थी. इंग्लैंड की टीम अब 114 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है.

हालांकि इसके बाद रैंकिंग में कुछ अधिक बदलाव नहीं हुआ है. दक्षिण अफ्ऱीका की टीम 104 अंकों के साथ चौथे, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 100 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से इंग्लैंड के ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मुकाबला होना है.

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital