1920 की सरकारी गजट अधिसूचना बनी मथुरा केस का टर्निंग पॉइंट, सुप्रीम कोर्ट अब 12 अगस्त को करेगा सुनवाई
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ अब 12 अगस्त को सुनवाई करेगी. कोर्ट इस दावे की जांच करेगा कि क्या विवादित ढांचा 1920 के गजट के अनुसार एक एएसआई (ASI) संरक्षित स्मारक है, जिस पर प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट लागू नहीं होता.
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका को किया खारिज, क्या बोली अदालत?
सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के प्रसार को रोकने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि ऐसी याचिकाओं का उद्देश्य सनसनी फैलाना होता है.
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त; रिटायर्ड जज से जांच की मांग वाली याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ ने भरत भूषण तिवारी हत्याकांड की रिटायर्ड जज से जांच कराने की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.
‘द वॉइस ऑफ जस्टिस: गवई स्पीक्स’ पुस्तक का विमोचन; उपराष्ट्रपति ने वकीलों से की गरीबों के लिए साल में एक केस लड़ने की अपील
पूर्व सीजेआई बी. आर. गवई की पुस्तक 'द वॉइस ऑफ जस्टिस: गवई स्पीक्स' का विमोचन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और सीजेआई सूर्यकांत की उपस्थिति में किया गया. इस पुस्तक में उनके साढ़े सात साल के कार्यकाल के ऐतिहासिक भाषणों, सामाजिक न्याय और संवैधानिक संतुलन पर विचारों का संकलन है.
‘अदालत को हल्के में लेने की भूल न करें’, कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा, ठोका ₹3 लाख का जुर्माना
Comedian Samay Raina Fine: कॉमेडियन समय रैना पर सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लाखों का जुर्माना ठोका है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश की अवहेलना करने पर कहा कि किसी भी प्रकार की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी.
भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अस्थायी आदेश, असली फैसला अभी बाकी
क्या भोजशाला विवाद का अंत करीब है? सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज की अस्थायी अनुमति दी, जबकि हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार बरकरार रखा.
सुप्रीम कोर्ट के वकील पंकज शर्मा पर जानलेवा हमला, पुलिस की ढिलाई पर कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने अधिवक्ता पंकज शर्मा पर 11 जुलाई 2026 को हुए हमले और पुलिस की ढिलाई पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.
संभल जामा मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट अब 21 जुलाई को करेगा याचिकाओं पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर अब 21 जुलाई को सुनवाई करेगी.
लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; जमानत रद्द करने की CBI की याचिका का अदालत ने किया निपटारा
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने देवघर, दुमका, डोरंडा और चाईबासा चारा घोटाला मामलों में लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की सीबीआई की याचिका का निपटारा कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर दायर याचिका पर हिंदू पक्ष को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद पर हिंदू पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, लेकिन मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.





