Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Indian Railway: कोहरे की वजह से लेट हुई ट्रेन तो मिलेगा पूरा पैसा वापस, जान लें ये नियम

Indian Railway: ट्रेन के लेट होने पर आप रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में फ्री में ठहर सकते हैं, इसके लिए आपको बस अपना टिकट दिखाना पड़ेगा. हालांकि, आपकी टिकट के हिसाब से आपको वेटिंग रूम मिलेगा.

indian-railway

Indian Railway: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है. कई इलाकों में तेज ठंड की वजह से घना कोहरा भी छाया हुआ है. अब कोहरा इस कदर है कि इसकी वजह से कई ट्रेन अपने समय से काफी देरी से चल रही हैं. वहीं कोहरे वाले इन इलाकों में राजधानी दिल्ली भी शामिल है. अब जब दिल्ली में कोहरा का प्रकोप दखने को मिल रहा है. एसे में राजधानी दिल्ली समेत कई जगहो की ट्रेनें काफी देरी से चल रही है. देरी से चलने के साथ ही साथ कई ट्रेनों के कैंसल भी किया जा रहा हैं. जिससे  सभी यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

घने कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें तो 4 घंटे से भी ज्यादा की देरी के समय से चल रही हैं. कोहरे का असर सुपर फास्ट (Superfast) के साथ ही प्रीमियम ट्रेनों (Premium) पर देखने को मिल रहा है. यात्रियों को  ऐसी परेशानी के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railway) अपने कुछ सुविधाएं मुहैया करवाती है, जिससे यात्री को किया भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े, और जिसके बाद यात्रियों की समस्याओं का समाधान भी निकाला जाता है. अगर आप इन सुविधाओं के बारे में नहीं जानते तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

ये भी पढ़ें- Train Diverted: कोहरे के कारण 12 ट्रेनें चल रहीं लेट, 2 ट्रेनों के समय में बदलाव

रेलवे की तरफ से मिलती हैं ये सुविधाएं

अगर घने कोहरे कारण आपकी ट्रेन लेट हो जाती है तो सबसे पहले तो आपके रजिस्टर्ड नंबर पर यह जानकारी दी जाती है कि आपकी ट्रेन लेट हो गई है.

यदि आपकी ट्रेन लेट है तो आप रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में फ्री में ठहर सकते हैं, इसके लिए आपको बस अपना टिकट दिखाना होगा. वहीं आपको आपकी टिकट के अनुसार वेटिंग रूम दिया जाएगा.

आपको यह जानकर काफी खुशी होगी कि राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की ट्रेन यदि 3 घंटे से अधिक लेट होती है तो उन्हें मुफ्त में खाना भी दिया जाता है.

यदि आपकी रात की ट्रेन लेट होती है, तो आपके लिए खाने-पीने की चीजों के लिए स्टेशन के फूड स्टॉल देर ओपन रहते हैं.

इसके साथ ही रात में ट्रेन के लेट होने पर स्टेशन पर यात्रियों के सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाता है.

यदि आपकी ट्रेन 3 घंटे से अधिक लेट है तो कैंसिल करने पर आपको फुल रिफंड दे दिया जाता है.

RAC और वेटिंग लिस्ट वालों को टिकट पर रिफंड दे दिया जाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital