Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

टाइम ट्रैवलर का दावा- 647 साल आगे की दुनिया देखकर लौटा शख्स, 6 महीने में मिलेगी खुशखबरी, अमर होगा इंसान

शख्स का दावा है कि वो 2671 तक की दुनिया देखकर आया है और दुनिया को अगले 6 महीने में ऐसी खुशखबरी मिलने वाली है, जिसका इंतज़ार इंसान सदियों से कर रहे हैं. उसके दावे को सही मानने वाले कुछ लोगों ने तो दिन भी गिनने शुरू कर दिए होंगे.

सोशल मीडिया पर ऐसे कई लोग हैं जो भविष्य में सैकड़ों साल की यात्रा करने का दावा करते हैं और वापस आकर भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी करते हैं.  कुछ लोग ग्रह-नक्षत्रों की चाल से ही व्यक्ति को देखकर उसके जीवन में आने वाली घटनाओं के बारे में बताने लगते हैं. हालाँकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खुद दावा करते हैं कि वे सैकड़ों साल आगे की दुनिया देखकर लौटे हैं और भविष्य में होने वाली सभी महत्वपूर्ण चीजों की भविष्यवाणी करने लगते हैं. ऐसे कई लोग अब अपने वीडियो सोशल मीडिया पर भी डालते हैं.

2024 की शुरुआत में मिलेगी खुशखबरी

इनो अलारिक नाम का शख्स भी यही दावा कर रहा है. उन्होंने कहा है कि वह 2671 से आए हैं और 13 जनवरी 2024 को विज्ञान एक ऐसे क्रिस्टल की खोज करेगा जो इंसानों को अमर बना देगा. टाइम-ट्रैवलर-2इनो का कहना है कि जो कोई भी इस क्रिस्टल को छूएगा वह अमर हो जाएगा. हालांकि क्रिस्टल को छूने के बाद उस व्यक्ति की सारी भावनाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी. इनो ने इस क्रिस्टल की तस्वीर भी शेयर की है. उनका यह दावा काफी विवादास्पद है और ज्यादातर लोग इसे गलत मानते हैं.

ये भी पढ़ें- अब यात्रियों को मिलेगा मात्र 20 रुपये में भरपेट भोजन, प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉल, इंडियन रेलवे ने इस रेलवे स्टेशन पर शुरू की सेवा

इनो ने तारीखों के साथ भविष्य की कई घटनाओं की भविष्यवाणी भी की है. उनका कहना है कि 2 अप्रैल 2024 को 9.8 तीव्रता का भूकंप आएगा, जिससे 750 फीट ऊंची सुनामी आएगी और कैलिफोर्निया का बड़ा हिस्सा तबाह हो जाएगा. 22 मई 2024 को एक तरल पदार्थ बनाया जाएगा जिसमें पड़ने वाली छाया जीवित हो जाएगी.

इनो की इन भविष्यवाणियों पर ज्यादातर लोगों ने सवाल उठाए हैं. कई लोग इन दावों की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं. उनके कितने दावे अब तक सच साबित हुए हैं, इस बारे में एनो ने कुछ नहीं कहा है. अगले 6 महीने में साफ हो जाएगा कि उनकी भविष्यवाणियों में कितनी सच्चाई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital