Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शहबाज शरीफ ने छोड़ी पाक PM की कुर्सी, अब अनवर-उल-हक ने संभाली कमान, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Pakistan News: अनवर-उल-हक काकर को पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया है. आइए जानते हैं कौन हैं यह और इन्हें किन कारणों की वजह से पीएम चुना गया है.

अनवर-उल-हक काकर

Pakistan New PM Anwaar-ul-Haq Kakar: अनवर-उल-हक काकर को पाकिस्तान का नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना लिया गया है. अब पाकिस्तान में जब तक चुनाव नहीं हो जाता, तब अनवर-उल-हक काकर ही पाकिस्तान की कमान संभालने वाले हैं. इससे पहले राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और नेशनल असेंबली में विपक्ष के निवर्तमान नेता राजा रियाज से कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए कहा गया था. शहबाज शरीफ और राजा रियाज के बीच दो दौर की बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है.

बता दें कि नेशनल असेंबली के 9 अगस्त को भंग होने के बाद शरीफ और रियाज ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुनने के लिए बैठकों का दौर शुरू किया था. शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को मीडिया से कहा था कि वह और रियाज शनिवार तक इस पद के लिए किसी नेता का नाम तय कर लेंगे और इस राजनीतिक विचार-विमर्श में पूर्व गठबंधन दलों को भी शामिल किया जाएगा.

कौन हैं अनवर-उल-हक काकर ?

अनवर-उल-हक काकर पाकिस्तान के ज्यादा मशहूर नेताओं में शामिल नहीं है, वह बलूचिस्तान प्रांत से आते हैं. यह क्षेत्र हमेशा से अलग-अलग चर्चाओं में बना रहेता है. अनवर-उल-हक को 2018 में बलूचिस्तान से एक निर्दलीय सांसद के रूप में चुना गया था. वह पाकिस्तान सीनेट में बलूचिस्तान अवामी पार्टी के लिए संसदीय नेता की भूमिका निभा चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, काकर के संबंध पाकिस्तानी सेना से बेहद अच्छे हैं. माना जा रहा है कि कहीं न कहीं इस वजह से ही अनवर को कार्यवाहक पीएम बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- इमरान खान को मक्खियों-खटमल से भरी कोठरी में रखा गया, रात में आती हैं चीटियां, खुले में जाना पड़ रहा शौचालय

9 अगस्त को भंग हुई थी एसेंबली

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की सलाह पर नेशनल असेंबली को नौ अगस्त को भंग कर दिया था. उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 224 ए के तहत शरीफ और रियाज को नेशनल असेंबली भंग किए जाने के तीन दिन के अंदर अंतरिम प्रधानमंत्री के पद पर किसी नेता का नाम प्रस्तावित करना है. पत्र में कहा गया है, ‘‘संविधान के अनुच्छेद 224(1ए) के प्रावधान के तहत राष्ट्रपति निवर्तमान प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय असेंबली में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष के परामर्श से कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति करते हैं.’’

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital