Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan: बिलावल भुट्टो के विवादित बयान के बीच JUI-F चीफ फजलुर रहमान का भारत दौरा रद्द, यूपी में धार्मिक सभा में होना था शामिल

Pakistan: पाकिस्तान की गठबंधन सरकार के नेता मौलाना फजलुर रहमान ने अपने देश के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर अपनी भारत यात्रा की रद्द…

Pakistan

नेता मौलाना फजलुर रहमान (फोटो)

Pakistan: जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के पाकिस्तान की गठबंधन सरकार के नेता मौलाना फजलुर रहमान ने अपने देश के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी. मीडिया रिपोर्ट  के हवाले से ये जानकारी सामने आयी है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) सरकार के गठबंधन सहयोगी को भारत की चार दिवसीय यात्रा करनी थी.

धार्मिक सभा में  होना था शामिल

खबरों के मुताबिक फजलुर रहमान को उत्तर प्रदेश में एक धार्मिक सभा में शामिल होना था. लेकिन  बिलावल की टिप्पणी के बाद यात्रा रद्द कर दी गई. जेयूआई-एफ प्रमुख की यात्रा चार साल में किसी प्रमुख पाकिस्तानी राजनेता की पहली यात्रा थी. पिछली बार पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पाकिस्तान की ओर से शोक व्यक्त करने के लिए  2018 में  प्रोगाम का आयोजन किया गया था.

फजलुर रहमान ने अतीत में भारत का दौरा किया था, लेकिन हाल के हफ्तों में इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच नए सिरे से तनाव के मद्देनजर दोनों पड़ोसियों के बीच वर्तमान संबंधों की स्थिति को देखते हुए उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण थी. वहीं पाकिस्तान के प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों ने हाल के दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय खुफिया एजेंसी पर पाकिस्तान में आतंकवाद को लेकर आरोप लगाया है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच छिड़े जबानी युद्ध ने तनाव को किया गहरा

इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक और डोजियर भेजा, जिसमें पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में भारत के शामिल होने का सबूत होने की बात कही गई. इस हफ्ते की शुरुआत में भारत और कर दिया. भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान के डोजियर का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी.

ये भी पढ़ें- Christmas Eve 2022: क्या होती है क्रिसमस ईव और कैसे करते हैं बच्चे सेलिब्रेट

सूत्रों ने कहा, इस पृष्ठभूमि में जेयूआई-एफ प्रमुख ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द कर दी. एक साप्ताहिक समाचार ब्रीफिंग में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने बातचीत के माध्यम से पाकिस्तान और भारत के बीच सभी लंबित मुद्दों के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि भारत को क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए.

 

-IANS



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital