Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी पोलैंड पहुंचे, यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा, वारसॉ में डांडिया नृत्य से किया गया स्वागत

PM Modi Poland Ukraine Visit: पीएम मोदी यूरोपीय देशों की यात्रा पर हैं. वे आज पोलैंड पहुंचे हैं. उसके बाद 23 अगस्त को वे यूरोपीय ट्रेन से यूक्रेन पहुंचेंगे. वहां रूस-यूक्रेन जंग के समाधान पर बात करेंगे.

pm modi poland visit

यूरोपीय देश पोलैंड में पीएम मोदी

PM Modi Poland Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप की यात्रा पर हैं. आज वे 2 दिन के दौरे पर यूरोपीय देश पोलैंड पहुंच गए हैं. पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं, एयरपोर्ट पर जब उनका ​विमान उतरा तो वहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

पोलैंड की राजधानी वारसॉ के एक होटल में पीएम मोदी को ठहराया गया है. वहां उनके स्वागत में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई. वे जहां ठहरे हैं, वहां भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हो गए और फिर भारतीय माता की जय के नारे गूंजने लगे.

फोटो— पोलैंड में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी. वहां उन्होंने बच्चों से हाथ भी मिलाया.

45 साल में किसी भारतीय PM की पहली पोलैंड यात्रा

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वारसॉ में गुरुवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और फिर राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात करेंगे. यह 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है. पीएम मोदी से पहले 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे.

पोलैंड में पीएम मोदी. यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है.
पोलैंड में पीएम मोदी की आगवानी

राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न

अपनी पोलैंड यात्रा के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि पोलैंड की यह यात्रा एक विशेष समय पर हो रही है- जब हम अपने देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. भारत पोलैंड के साथ गहरी दोस्ती को संजोए हुए है. लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति प्रतिबद्धता से यह और मजबूत होती है. मैं वारसॉ में पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री से बातचीत करूंगा.

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को सैल्यूट किया गया. पोलैंड की राजधानी वारसॉ में भारतीय राष्ट्रगान भी बजा.

पोलैंड से ट्रेन के जरिए ही यूक्रेन जाएंगे PM मोदी

यूक्रेन की यात्रा पर उन्होंने कहा कि हम रूस और यूक्रेन की जंग के शांति से समाधान पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी 21-22 अगस्त के दौरान पोलैंड के दौरे पर रहेंगे. इसके बाद वे ट्रेन से यूक्रेन के लिए रवाना होंगे.

भारतीय राजाओं को पुष्पांजलि अर्पण

पीएम मोदी पोलैंड में जाम साहब के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. यह स्मारक नवानगर (अब जामनगर) के पूर्व महाराजा जाम साहब दिग्विजयसिंहजी, रणजीतसिंहजी को समर्पित है. बताया जाता है कि 1942 में, महाराजा ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूएसएसआर से लाए गए शरणार्थी पोलिश बच्चों के लिए जामनगर में पोलिश चिल्ड्रन कैंप की स्थापना की थी.

 

पीएम मोदी मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक का भी दौरा करेंगे. यह स्मारक 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोंटे कैसिनो की लड़ाई में द्वितीय पोलिश कोर के सैनिकों की जीत की याद दिलाता है. द्वितीय पोलिश कोर ने पहाड़ी और उस पर स्थित मठ पर विजय प्राप्त की थी. इस युद्ध में 900 से ज़्यादा पोलिश सैनिक मारे गए थे.

कोल्हापुर स्मारक भी जाएंगे पीएम

पीएम मोदी मोंटे कैसिनो के स्मारक के बगल में स्थित कोल्हापुर स्मारक भी जाएंगे. यह कोल्हापुर के उस गांव की याद में बनाया गया है, जहां पोलिश बच्चों को शरण दी गई थी, जिन्हें नवानगर के जाम साहब ने शरण दी थी. 1945 में इन बच्चों को कोल्हापुर के वलीवाडे में ले जाया गया था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital