Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Putin के खिलाफ विद्रोह करने वाले येवगेनी प्रीगोझिन की प्लेन हादसे में मौत, साजिश की आंशका! जो बाइडन बोले- हादसे की खबर से हैरान नहीं

Vladimir Putin: वगेनी प्रीगोझिन वहीं शख्स है, जिसने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बगावत की थी. इसके बाद से ही निजी विमान को किसी साजिश का शिकार होने की आशंका जतायी जा रही है. 

येवगेनी प्रिगोझिन और राष्ट्रपति पुतिन

Wagner Chief Died: रूस में बुधवार को एक दर्दनाक प्लेन हादसा हुआ. इस हादसे में 10 लोगों की मारे जाने की खबर है. एक निजी विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग के लिए जा रहा था, जो बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हादसे में मारे जाने वालों की लिस्ट में वैग्नर ग्रुप के प्रमुख का भी नाम शामिल है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत का दावा किया जा है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि क्या वह विमान में सवार थे या नहीं. बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 10 लोग सवार थे और सभी की इसमें मौत हो गई. वहीं वैग्नर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन के मारे जाने की खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं.

बता दें कि वगेनी प्रीगोझिन वहीं शख्स है, जिसने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बगावत की थी. इसके बाद से ही निजी विमान को किसी साजिश का शिकार होने की आशंका जतायी जा रही है.

जेट में तीन पायलेट और सात यात्री थे सवार

रूस के आपात अधिकारियों के अनुसार वैग्नर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन यात्रियों की सूची में शामिल थे लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह विमान में सवार थे या नहीं. मीडिया खबरों में कहा गया है कि यह विमान निजी सैन्य कंपनी वैग्नर के संस्थापक प्रीगोझिन का था. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने आपात अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे.

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ किया था विद्रोह

यह विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था और राजधानी से 100 से अधिक किलोमीटर दूस त्वेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उड़ान संबंधी डेटा के अनुसार, प्राइवेट जेट ने बुधवार शाम को मॉस्को से उड़ान भरी और कुछ मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया. संपर्क किसी ग्रामीण क्षेत्र में टूटा जहां आसपास कोई हवाई क्षेत्र नहीं है जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर सकता था.  रूसी मीडिया के अनुसार, रूसी आपातकालीन सेवाओं को विमान के दुर्घटनास्थल पर आठ शव मिले हैं.`

यूक्रेन में रूस की सेना के साथ युद्ध लड़ने वाली प्रीगोझिन की निजी सेना वैग्नर ने जून में रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ कुछ वक्त के लिए सशस्त्र विद्रोह कर दिया था. क्रेमलिन ने कहा था कि प्रीगोझिन को बेलारूस निर्वासित किया जाएगा और उनके लड़ाके या तो सेवानिवृत्त हो जाएंगे, उनके साथ चले जाएंगे या रूसी सेना में शामिल हो जाएंगे.

हादसे से हैरान नहीं पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, ‘मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या हुआ, लेकिन मैं इस खबर से बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं. रूस में ऐसा बहुत कुछ नहीं होता है, जिसके पीछे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन न हों.’

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital