Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ये कैसी लत! शराब के लिए बेच दिए कबाड़ी को सरकारी दस्तावेज, 6 साल के रिकॉर्ड गायब

Kanpur News: कानपुर के विकास भवन में तीन तल में 18 विभाग संचालित है, इन विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज विकास भवन में रखे होते है.

प्रतिकात्मक तस्वीर

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

UP News: एक बोतल शराब के लिए सरकारी दस्तावेजों को तौल में कबाड़ी को बेच दिया गया। मामला है कानपुर के विकास भवन का जहां सफाई कर्मचारियों ने महज एक बोतल शराब के लिए विकास भवन के कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स को कबाड़ी को बेच दिए। कई जरूरी दस्तावेज न मिलने पर जब जांच की गई तो पूरा मामला खुल कर सामने आया। जांच में पाया गया की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के 6 साल के रिकॉर्ड गायब है। कानपुर में एक बोतल शराब के लिए निजी सफाई कर्मी मोहन ने विकास भवन की कई विभागों की फाइल कबाड़ी को बेच दी, जिसमें मोहन के साथ आरईएस विभाग के संविदा कर्मचारी का भी नाम सामने आया है।

पिछले तीन माह से शराब के लिए बेच रहे थे रिकॉर्ड

कानपुर के विकास भवन में तीन तल में 18 विभाग संचालित है, इन विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज विकास भवन में रखे होते है, ऐसे में साफ सफाई के तहत उन कागजों को दुरुस्त किया जाता है , लेकिन निजी सफाई कर्मी मोहन और मोहन के साथ के आरईएस विभाग के संविदा कर्मचारी रमेश कुमार पिछले तीन महीने से रोज कार्यालय की सफाई करने के बाद शाम चार बजे विकास भवन के सामने स्थित कबाड़ की दुकान में रिकॉर्ड बेचते और रिकॉर्ड बेचने पर जो भी पैसा मिलता था उससे शराब पीते थे ,जब अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़े दस्तावेज मागे तो मामला सामने आया और पता चला कि 6 साल के रिकार्ड गायब है।

यह भी पढ़ें-  Sultanpur: जमीनी विवाद में डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या, भाजयुमो जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई पर लगा आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

वृद्धावस्था पेंशन योजना के रिकॉर्ड गायब

पूरा मामला तब खुलकर सामने आया जब अधिकारियों ने वृद्धावस्था पेंशन के दस्तावेज कर्मचारियों से मांगे तो पता चला कि 6 साल के सत्यापन के रिकार्ड गायब है , जिसके बाद दस्तावेजों को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू की गई जिस पर पूरा मामला सामने आया , समाज कल्याण विभाग के बाबू हरेंद्र सक्सेना ने नवाबगंज थाने में मोहन के खिलाफ ताहिर दी ,वहीं उसके बाद समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था पेंशन पारिवारिक लाभ के रिकॉर्ड इकठ्ठा करने में लगा हुआ है।

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital