Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CM हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में दाखिल की क्रिमिनल रिट

Hemant Soren: मालूम हो कि वर्ष 2014 के चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए थे. उस दौरान उनपर आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज किया गया था.

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फोटो फाइल)

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल की है. याचिका में उन्होंने हाईकोर्ट से यह गुहार लगाई है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (FIR) को रद्द किया जाये. हालांकि अभी तक यह मामला झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस FIR को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के आदित्यपुर थाना में दर्ज है.

इस प्राथमिकी का कांड संख्या 418/2014 है. इस प्राथमिकी में हेमंत सोरेन को IPC की धारा 188,506 और RP एक्ट (रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट) की धाराओं में आरोपी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- Punjab: अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी, ‘कार सेवा’ में लिया हिस्सा, बर्तन धोते हुए Video हुआ वायरल

सीएम सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा

मालूम हो कि वर्ष 2014 के चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए थे. उस दौरान उनपर आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज किया गया था. आचार संहिता से जुड़े इस मामले की सुनवाई पश्चिमी सिंहभूम जिले की सिविल कोर्ट में चल रही है. निचली अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital