Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से पुलिस की इतनी शर्मनाक हरकत सामने आई है कि जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. यहां पुलिस ने जो हरकत की है उसका वीडियो भी सामने आया है. जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह घटना जिले की फकुली पुलिस की तरफ से की है. दरअसल यहां एक हादसा हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और काफी समय तक वहीं पड़ी रही. इसके वहां पुलिस ने जब उस व्यक्ति के शव को देखा तो उसे उठाकर नहर मे फेंक दिया. शव को नहर में फेंकने की घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली और फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
दरअसल यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र के NH-22 पर हुई. यहां ढोढी नहर पुल के पास एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेजने के बजाय लाश को नहर में ही फेंक दिया.
वीडियो आया सामने
वीडियो में देखा जा सकता है कि मानवता को शर्मसार करने वाला यह दृश्य फकुली ओपी के पुलिसवालों का है, जो मृत व्यक्ति की शव को नहर में फेंक रहे हैं. मौके पर जो पुलिस वालों ने किया वो एक तरफ. वहीं दूसरी तरफ इस मामले में फकुली ओपी अध्यक्ष मोहन कुमार भी पुलिसकर्मियों को बचाते नजर आएं. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी. कुछ पार्ट को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेजा गया है. कुछ पार्ट जो सड़क से चिपक गया था उसे नहर में प्रवाह कर दिया गया.
आखिर पुलिसवालों ने ऐसा क्यों किया, ये समझ से परे है। मानवता को शर्मसार करने वाला यह दृश्य दर्शाता है कि पुलिस कितनी संवेदनहीन हो गई है। यह बड़ा सवाल है कि आखिरकार सुशासन बाबू के राज्य में पुलिस इतनी अमानवीय क्यों हो गई है? यह खबर जब मीडिया वालों को पता चला तो फकुली ओपी प्रभारी ने मामले में कदम उठाते हुए शव को नहर से निकलवाकर फिलहाल फकुली ओपी पर रखवाया है.
– भारत एक्सप्रेस
लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
रात को फल खाना सेफ है या नहीं? जानें ब्लड शुगर पर असर
एलोवेरा में भरेगा 99% गाढ़ा जेल; बस मिट्टी में डालें 1 चम्मच यह सफेद पाउडर
एवोकाडो देखकर भी नहीं खरीदते? जान लें इसके 9 जबरदस्त फायदे
जानें फ्रीजर की बर्फ पिघलाने का सबसे आसान घरेलू जुगाड़
सुबह पिएं धनिया का पानी, मिलेंगे 9 जबरदस्त फायदे
गुड़हल के लिए बनाएं मुफ्त का जादुई घोल, खिलेंगे अनगिनत फूल
आपकी रसोई में तो नहीं आ गया बैन चाइनीज लहसुन? ऐसे पहचानें अंतर
मीठा न खाने पर भी क्यों बढ़ती है शुगर? जानिए ‘तनाव’ का यह छिपा हुआ सच
पौधों के लिए ‘संजीवनी’ है चावल का पानी! जानें खाद बनाने का सही तरीका
घी खाने से हार्ट अटैक? जानिए क्या कहती है नई रिसर्च
लौंग से पाएं खांसी में आराम: जानिए सही तरीका और फायदे
खदानों से कैसे मिलता है हीरा? भारत में कहां पाए गए दुनिया के सबसे बेशकीमती हीरे
कौन-से हैं वे पक्षी, जिन्हें देखते ही भाग जाते हैं सांप-बिच्छू
बालों को लंबा और घना बनाने के 10 पुराने व देसी नुस्खे
हरतालिका तीज 2026: शिव-पार्वती से सीखें रिश्ते के 9 नियम
आपको भी बार-बार सपनों में दिखते हैं सांप? जानिए असल जिंदगी में उनका असर
गमले में उगाएं ढेरों हरी मिर्च, जानिए गार्डनिंग गुरु का फ्री नुस्खा
सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? जानिए एक्सपर्ट की राय
10 मिनट में बनाएं रुई जैसी सॉफ्ट मुरमुरा इडली
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.