Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election: BJP ने चुनाव में क्यों 3 केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा? प्रह्लाद पटेल ने बताई इस रणनीति के पीछे की वजह

Prahlad Patel: मध्यप्रदेश में बार-बार यह उठता है कि बीजेपी प्रदेश में पार्टी नेतृत्व बदलने पर विचार कर रही है. ऐसे जब यह सवाल प्रह्लाद पटेल से पूछा गया तो उन्होंने कि जब हम दावा करते हैं कि शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश में सबसे लोकप्रिय मंत्री हैं.

प्रह्लाद पटेल (फोटो फाइल)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में बीजेपी किसी कीमत कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसलिए उसने प्रदेश में कई मजबूत और नई रणनीतियों पर काम किया है. पार्टी ने एक तरफ तीन-तीन केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा है. जिससे चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते को इस बार मैदान में उतार दिया है. हालांकि बीजेपी की इस रणनीति के पीछे क्या दांव पेंच हैं या तो किसनी को नहीं पता, लेकिन जानकार बताते हैं कि बीजेपी ने इन मजबूत नेताओं को मैदान में उतारकर बीजेपी के लिए सत्ता में वापसी और मनपसंद सीएम चुनने के लिए रास्ता खोल दिया है.

चुनावी मौसम में प्रदेश की सियासत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने एक अंग्रेजी अखबार से कई मुद्दों पर बातचीत की. उन्होंने प्रदेश का नेतृत्व से लेकर चुनाव में पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों के मैदान में उतारने को लेकर बात की.

पार्टी नेतृत्व पर कोई चर्चा नहीं

मध्यप्रदेश में बार-बार यह उठता है कि बीजेपी प्रदेश में पार्टी नेतृत्व बदलने पर विचार कर रही है. ऐसे जब यह सवाल प्रह्लाद पटेल से पूछा गया तो उन्होंने कि जब हम दावा करते हैं कि शिवराज सिंह चौहान आज मध्य प्रदेश में सबसे लोकप्रिय मंत्री हैं, तो क्या आप देखते हैं कि कांग्रेस इस पर विवाद कर रही है? इसलिए नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं है.

यह भी पढ़ें- MP Elections: BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, कौन हासिल करेगा सत्ता की कुर्सी? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मैदान में क्यों उतारने पड़े तीन केंद्रीय मंत्री?

जब चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा पहले भी हुआ था. मेरे अलावा नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते दोनों राज्य सरकार में मंत्री थे. हमारे यहां चाहे कोई भी उम्मीदवार हो. केंद्रीय मंत्री, पार्टी महासचिव या सांसद. हम सभी मिलकर काम करते हैं.

सीएम फेस को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

जब सीएम फेस को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह भ्रम पैदा किया, लेकिन अब यह भ्रम दूर हो गया है. क्या कांग्रेस के पास कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा कोई और नेता है? हां, उनके बेटे वहां हैं. लेकिन बीजेपी के पास ऐसे नेताओं की भरमार है जो सीएम या अन्य मंत्री बन सकते हैं। उनका नेतृत्व घिसा-पिटा है और उन पर दाग हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital