Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हीरो के चेयरमेन पवन कांत मुंजाल पर ED ने कसा शिकंजा, 24.95 करोड़ की संपत्ति की जब्त

Pawan Munjal: जांच एजेंसी ने पवन कांत मुंजाल की दिल्ली स्थित 3 अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है. इसकी कीमत करीब 24.95 करोड़ बतायी जा रही है.

पवन मुंजाल (फोटो ट्विटर)

Hero CMD Pawan Munjal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के सीएमडी और चेयरमैन पवन कांत मुंजाल पर शिकंजा कसा है. जांच एजेंसी ने उनकी दिल्ली स्थित 3 अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है. इसकी कीमत करीब 24.95 करोड़ बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई एक मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच में की है. जांच एजेंसी ने उनकी कंपनी के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया था.

बता दें की जांच एजेंसी ईडी पहले से ही पवन कांत मुंजाल के खिलाफ एक मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई भी उसी जांच का एक हिस्सा है.

यह भी पढ़ें- पहले फेज में 3 तो दूसरे में 10 करोड़… दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश हुई तो दूध से कीमती होंगी पानी की बूंदें

अब तक कुल 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

जाच एजेंसी की ताजा कार्रवाई में उनकी अभी तक दिल्ली में तीन अचल संपत्ति को सील किया गया है. जिसकी कीमत 24.95 करोड़ रुपये है. वहीं ईडी की पिछली कार्रवाई में भी इतने करोड़ संपत्ति जब्त की गई थी. दोनों को मिलाकर हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के चेयरमेन पवन कांत मुंजाल की अब तक 50 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त हो चुकी है.

अगस्त के महीने में हुई थी कार्रवाई

इससे पहले ईडी ने 1 अगस्त को पवन मुंजाल के खिलाफ कार्रवाई की थी. तब कुछ संपत्ति को जब्त किया गया था. उस हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमेन और कुछ अन्य अधिकारियों की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया था. उस दौरान जांच एजेंसी को कुछ डिजिटल सबूत भी मिले थे. इस बार भी करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

जांच एजेंसी के सुत्रों के मुताबिक, मुंजाल के खिलाफ डाइरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस के द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी. उसी के आधार पर जांच शुरू की गई.

देश के बाहर संपत्ति ले जाने का आरोप

जांच एजेंसी ने बताया कि उसने डाइरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है. DRI ने उनके खिलाफ कस्टम एक्ट के सेक्शन 135 के तहत शिकायत कराई थी. उन पर लगा था कि वह करीब 54 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा देश के बाहर लेकर गए थे.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital