BJP Vs Congress: झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अरबों रुपये नकदी मिली. ये छापेमारी झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 10 अलग-अलग ठिकानों पर हुई..जहां इतने नोट मिले कि अभी तक उनकी गिनती खत्म नहीं हो रही. आयकर टीमों के मुताबिक, 300 करोड़ से ज्यादा का कैश मिल चुका है..और गिनने में पूरा हफ्ता लग सकता है.
कांग्रेसी सांसद के ठिकानों पर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर अब भाजपा कांग्रेस पार्टी पर करारे हमले कर रही है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस छापेमारी की खबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा था- “देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें…जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है.”

यह भी पढ़िए: ‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और इनके नेताओं के भाषणों को सुनें…’, कांग्रेस सांसद के यहां 200 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त होने पर बोले PM मोदी
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला
अब भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा— “कांग्रेसी सांसद के यहां 300 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम मिली..और अभी भी नोटों को गिना जा रहा है. मैं बता रहा हूं कि ये सारा पैसा गरीबों का है..कांग्रेस के नेता और कांग्रेस पार्टी ऐसे ही हड़पती है”.
यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस ने आखिर कहां-कहां काली कमाई और नोट छिपाकर रखी हैं?’, झारखंड में ₹200 करोड़ मिलने पर अनुराग ठाकुर ने दागे सवाल
ये अब तक की सबसे बड़ी रकम: इनकम टैक्स अफसर
इनकम टैक्स के अफसरों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर मिली ये किसी सिंगल ऑपरेशन में बरामद हुई अब तक की सबसे बड़ी रकम है. साहू के 10 ठिकानों पर बीते बुधवार से छापेमारी जारी है. जहां से जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें गिनने के लिए मंगवाई गई मशीनें भी खराब हो गईं. नोटों को 100 से ज्यादा बैगों में भरकर बैंक पहुंचाया गया.
— भारत एक्सप्रेस
होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, जानें दाग हटाने के 5 जादुई तरीके
By Shyamdatt Chaturvedi
होली के जिद्दी रंग कर देते हैं नाखून खराब? जानें 4 आसान हैक्स
By Shyamdatt Chaturvedi
होंडा का 25वां साल, एक्टिवा स्कूटर का नया स्टाइलिश लॉन्च
By Shreyansh Choubey
होंठ फटने पर भूलकर भी न लगाएं ये 3 चीजें, ठंडियों में बढ़ जाएगा सूखापन
By Shyamdatt Chaturvedi
हो जाएं सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में रखते हैं खाना?
By Shyamdatt Chaturvedi
हॉलीवुड में धमाका करेंगे विद्युत जामवाल, इस फिल्म में दिखेगा नया अवतार
By Shreyansh Choubey
हैदराबाद में पेट फ्रेंडली कैफे, जहां जानवर भी मेहमान हैं
By Shreyansh Choubey
हैकर्स और हैंगिंग दोनों से मिलेगी मुक्ति, रोज करें एक छोटा काम
By Shubhra Rai
हेल्दी ओट्स आपको कर सकते हैं बीमार, जानें खाने का सही तरीका
By Shyamdatt Chaturvedi
हेरा फेरी 3 के लिए तैयार हुए परेश रावल, बोले- ‘घाव भर गया है’
By Vaibhav Gupta
हीटर चलाकर सोते हैं? हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!
By Radha Priya
हार्दिक पंड्या का नया लुक — स्टाइल देखकर फैन्स बोले- धमाकेदार…
By Shreyansh Choubey
हार्ट अटैक अक्सर रात में या सुबह क्यों आता है?
By Shyamdatt Chaturvedi
हाथ-पैरों की जिद्दी टैनिंग को करें बाय! अपनाएं ये बेहतरीन नुस्खे
By Radha Priya
हाथ में चक्र…सिर पर मुकुट, सामने आया मुंबई के लालबागचा राजा का भव्य स्वरूप
By Akansha
हाई से ज्यादा खतरनाक है ‘लो शुगर’, तुरंत करें ये काम
By Shyamdatt Chaturvedi
हाई बीपी से हैं परेशान? जानें बचाव का सबसे सरल रास्ता
By Shyamdatt Chaturvedi
हल्दी-दूध, अदरक या तुलसी? सर्दियों में सुबह क्या पीना है सबसे बेस्ट?
By Shyamdatt Chaturvedi
हल्दी गिरी, जादू बिखरा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Haldi Trend
By Bharat Express Desk
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.