Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Dheeraj Sahu Raid: धीरज साहू के घर के नीचे तो नहीं दबा है पैसा, जिओ सर्विलांस सिस्टम से जांच कर रहे अधिकारी

सांसद धीरज साहू के ओडिशा स्थित ठिकानों पर आईटी की छापेमारी मंगलवार को समाप्त हो गई.

धीरज सिंह साहू की घर की जांच करते अधिकारी

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Dheeraj Sahu Raid: आईटी की टीम ने राज्यसभा सांसद धीरज साहू के रांची के रेडियम रोड स्थित घर के परिसर की जांच शुरू की है. आईटी की टीम जिओ सर्विलांस सिस्टम मशीन के माध्यम से मिट्टी के अंदर छुपा कर रखे गए जेवरात सहित अन्य सामानों को खोजने में जुटी हुई है. बताते चलें कि सांसद धीरज साहू के ओडिशा स्थित ठिकानों पर आईटी की छापेमारी मंगलवार को समाप्त हो गई. इसके बाद आयकर अधिकारी और सीआईएसएफ कर्मी चले गए. धीरज साहू से संबंधित ठिकानों पर छह दिन तक आईटी छापेमारी जारी रही. इससे पहले सोमवार तक आयकर विभाग की टीम ओडिशा के बलांगीर स्थित सूदपाड़ा में बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के परिसर में छापेमारी कर रही थी.जब्त किए गए पैसे को आयकर विभाग ने बलांगीर एसबीआई शाखा में जमा करा दिया है.

– भारत एक्सप्रेस


			  
			

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital