Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: आग से जलकर ऐसे स्वाहा हुई टायरों की फैक्ट्री, जानें राजस्थान के किस इलाके में मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Ajmer fire News: यह घटना राजस्थान के अजमेर जिले की है, जहां टायरों की फैक्ट्री में आग लगी. पता चलते ही मजदूर बाहर की ओर भागे. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

fire in ajmer today

यह घटना प्रदेश के अजमेर जिले की है

Fire In Rajasthan: राजस्थान में आज शाम को भयंकर अग्निकांड हुआ…टायरों की एक फैक्ट्री आग से धू-धूकर जली. पता चलने पर वहां दमकल की गाड़ियां पानी भर-भरकर पहुंचीं, लेकिन काफी देर तक आग बुझ नहीं पाई.

यह घटना प्रदेश के अजमेर जिले की है, जहां टायरों की फैक्ट्री में आग लगी थी. पता चलते ही मजदूर बाहर की ओर भागे. कुछ ही देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई. अग्निकांड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने लगे.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग ने कैसे फैक्ट्री को जलाया. टायरों के जलने पर वहां चिर्रांद आ रही थी. आग की लपटों के साथ निकला धुआं दूर-दूर तक फैल गया.

fire in ajmer rajasthan

राजस्थान के एक अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर ने कहा, “हमें जानकारी मिली थी कि अजमेर के श्रीनगर गांव में एक टायर प्लांट में आग लगी है. जिसके बाद वहां 3 फायर टेंडर भेजे गए और अभी आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital