Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NEPAL: प्रधानमंत्री बने रहेंगे पुष्प कमल दहल, चौथी बार जीता विश्वास मत, जानिए संसद में कितने सांसदों का साथ मिला

Nepal News: पड़ोसी मुल्क नेपाल की संसद में आज पुष्प कमल दहल ने विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के विरोध के बीच विश्वास मत हासिल किया. विश्वास मत में 158 सांसदों ने हिस्सा लिया.

Pushpa Kamal Dahal nepal

नेपाल के पीएम की तस्वीर। दुनिया में नेपाल।

Prime Minister of Nepal: नेपाल में पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ प्रधानमंत्री बने रहेंगे. आज उन्होंने नेपाली संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया. दिसंबर 2022 में दोबारा प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद वह सोमवार (20 मई) को चौथी बार विश्वास मत जीते.

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्प कमल दहल ने विपक्षी नेपाली कांग्रेस के विरोध के बीच विश्वास मत हासिल किया. दरअसल, नेपाली कांग्रेस सहकारी समितियों में जमा राशि के गबन में कथित संलिप्तता के लिए उप प्रधानमंत्री और गृह मामलों के मंत्री रबी लामिछाने के खिलाफ एक जांच समिति की मांग कर रही है.

Pushpa Kamal Dahal nepal

संसद में विश्वास मत में 158 सांसदों ने लिया हिस्सा

निचले सदन के स्पीकर देव राज घिमिरे ने घोषणा की, “विश्वास मत में 158 सांसदों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 157 ने विश्वास मत के लिए मतदान किया, जो सदन में कुल मौजूदा विधायकों का बहुमत है.”

157 सांसदों ने विश्वास मत के लिए मतदान किया

275 सदस्यीय सदन में विश्वास मत जीतने के लिए 138 सांसदों का समर्थन पर्याप्त है. राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के पिछले सप्ताह गठबंधन सरकार से बाहर होने के बाद नेपाली संसद में विश्वासमत पर वोटिंग हुई.

दहल ने तीसरी बार पीएम का पदभार संभाला था

नवंबर 2022 में नेपाल के आम चुनाव में निचले सदन में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला और दहल ने उसी साल दिसंबर में गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में तीसरी बार पदभार संभाला और तब से उनके पास अलग-अलग गठबंधन सहयोगी हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital