Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rashmika Mandana: फैंस ने रश्मिका मंदाना का किया पीछा तो एक्ट्रेस ने दिए ऐसे रिएक्शन, अब हो रही तारीफ, देखें वीडियो

Rashmika Mandana: ट्विटर पर वायरल एक क्लिप में रश्मिका मंदाना के दो फैंस बाइक से एक्ट्रेस का पीछा करते दिखे, रश्मिका ने दोनों को क्या सलाह दी, यहां जानिए.

Rashmika Mandana

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (फोटो)

Rashmika Mandana:  एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, कि जिसमें कुछ फैंस उन्हें देखने के लिए उनकी कार का पीछा कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बता दें, कि 24 दिसंबर को रश्मिका चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म वारिसु के ऑडियो लॉन्च पर गईं थीं. इवेंट के बाद जब रश्मिका अपने होटल की तरफ जा रहीं थी, तो उन्होंने नोटिस किया कि कुछ फैंस अपनी बाइक से उनका पीछा कर रहे हैं. इसी बीच सिग्नल बदलने का इंतजार करते हुए फैंस उनकी कार के पास आ गए.

रश्मिका ने फैंस को हेलमेट पहनने की दी सलाह

बता दें कि रश्मिका की कार रुकती है, तो दोनों फैन्स उनसे बात करने के लिए पास आने की कोशिश करते है, उनको लगा कि एक्ट्रेस उन्हें डांटेंगी मगर एक्ट्रेस टूटी फूटी तमिल में उन्हें हेल्मेट पहनने की सलाह देती हैं. जवाब में फैन बोलतें है- ठीक है अक्का (बहन).

वीडियो देख यूजर्स ने लुटाया प्यार

वीडियो सामने आने के बाद रश्मिका के फैंस उनके इस जेश्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- मुझे भाषा समझ नहीं आ रही है, लेकिन पता चला है कि रश्मिका हेलमेट पहनने के लिए कह रही हैं. आप कितनी ज्यादा केयरिंग हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- ‘रश्मिका आपका दिल कितना अच्छा है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे ताजुब होता है कि भला रश्मिका को कैसे कोई हेट कर सकता है. सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स की भरमार है.

ये भी पढ़ें- Salman Khan Birthday: सलमान के दीदार को उमड़े फैंस, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने बरसाए डंडे, देखें Video…

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि रश्मिका मंदाना जल्द ही थलपति विजय की फिल्म वारिसू में नजर आने वालीं हैं. फिल्म का ऑडियो लॉन्च 1 जनवरी 2023 को नए साल के मौके पर सन टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा. इसके अगले साल रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर मिशन मजनू, रणबीर कपूर स्टारर एनिमल और अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में नजर आएंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital