Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सिंगल मदर बनी तब भी आखिरी सांस तक आदिल से मोहब्बत करूंगी- बोलीं ड्रामा क्वीन राखी सावंत

Rakhi Sawant: एक्ट्रेस राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी संग अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर भी इशारों-इशारों में हिंट दिया है.

Rakhi Sawant:

राखी सावंत ने प्रेग्नेंसी और सिंगल मदर को लेकर कही ये बात (फोटो)

Rakhi Sawant: ‘बिग बॉस’ फेम राखी सावंत  हमेशा किसी न किसी वजह से हेडलाइंस में अपनी जगह बना लेती हैं. हाल ही में, उन्होंने अपनी दूसरी शादी का खुलासा करके सभी को चौंका दिया. बता दें कि राखी ने  इस दावा किया कि उन्होंने 7 महीने पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के साथ निकाह कर लिया. साथ ही इस शादी को लीगल भी कर दिया गया है. हालांकि, अब आदिल इस शादी से इनकार कर रहे हैं और राखी ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं.

क्या प्रेग्नेंट हैं राखी सावंत?

दरअसल, राखी सावंत (Rakhi Sawant Pregnancy) ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी और सिंगल मदर होने को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने  बातचीत के दौरान बताया कि, “आदिल के साथ अपनी शादी से मैं बहुत खुश हूं. मैं नहीं जानती कि वह इससे इनकार क्यों कर रहे हैं? उनके इनकार से मैं शॉक में हूं. मैं उनसे 7 महीने से इस शादी की सच्चाई दुनिया के सामने बताने के लिए कह रही थी. मैं एक सेलिब्रिटी हूं और मेरी जिंदगी से जुड़ी बातें छुप नहीं सकती हैं. हो सकता है कि मैं प्रेग्नेंट हो जाऊं या कुछ भी हो जाए.”

ये भी पढ़ें-डेब्यू फिल्म ने बना दिया था रातोंरात स्टार, फिर भी क्यों डूब गया आमिर खान के भांजे Imran Khan का करियर?

सिंगल मदर होने को लेकर कही ये बात

बता दें कि प्रेग्नेंसी ही नहीं, राखी सावंत ने सिंगल पेरेंटिंग के बारे में भी बात की है. एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी को लेकर आगे कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया था. उन्होंने कहा कि, वह इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “शादी का खुलासा करना बहुत जरूरी हो गया था. अगर ये लोगों के सामने नहीं आती तो बहुत दिक्कत हो जाती.” राखी ने बताया कि वह बहुत डरी हुई हैं, जिसकी वजह से उनकी हेल्थ पर भी असर पड़ रहा है. राखी ने ये भी कहा कि अगर वह सिंगल मदर बनती हैं तब भी वह आखिरी सांस तक आदिल से मोहब्बत करती रहेंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital