Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Republic Day: गणतंत्र दिवस के रंग में रंगे भारतीय खिलाड़ी, विराट कोहली ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए.

Dinesh Karthik

Photo- DK (@DineshKarthik)/Twitter

Republic Day: 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हर एक भारतीय देश के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहा है. इस मौके पर कई बड़े भारतीय खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के माध्य से सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. चाहे विराट कोहली हो या सचिन तेंदुलकर हर कोई आज 74वें गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय खिलाड़ी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए. विराट कोहली ने ट्विटर पर भारतीय ध्वज का एक वीडियो साझा किया जिसमें राष्ट्रभक्ति से जुड़ा संगीत भी बज रहा है.

भारतीय खिलाड़ियों ने शेयर की खास पोस्ट

देश में गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है. हर कोई अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहा है. इस मौके पर खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की है और देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

ये भी पढ़ें: Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर राफेल और सुखोई की दहाड़, 50 लड़ाकू विमानों ने दिखाई एयरफोर्स की ताकत

 

पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया. इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया. इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. गणतंत्र दिवस पर कई राज्यों में झांकियां निकाली गई. कर्तव्य पथ से निकली झांकी में राज्यों की सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताया गया है. देशभर में आज निकलने वाली झांकियों में कई तरह के कार्यक्रम किए गए.

कई राज्यों में निकाली गई झांकियां

उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया. कर्नाटक की झांकी प्रतीकात्मक रूप से राज्य की 3 महिलाओं की उपलब्धि हासिल करने वाली असाधारण उपलब्धियों का खुलासा करती है. सुलागिट्टी नरसम्मा – एक दाई, तुलसी गौड़ा हलक्की – जिन्हें ‘वृक्ष माटे’ के नाम से जाना जाता है और सालूमरदा थिमक्का समाज में उनके निस्वार्थ योगदान के कारण प्रसिद्ध हैं.

महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘शक्ति रूपेण संस्थिता’ विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई. जिसके जरिए महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश की गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital