Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kerala: आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला के साथ रेप, एंबुलेंस में अस्पताल कर्मी ने की दरिंदगी

Kerala: कोडुंगल्लूर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के दौरान अस्पताल के कर्मचारी दयालाल को एंबुलेंस के साथ जाने को कहा गया था इसी दौरान एंबुलेंस में महिला के साथ दयालाल ने रेप किया.

gurugram

गुरुग्राम में भोजपुरी एक्सट्रेस से रेप (फोटो प्रतीकात्मक)

kerala: केरल के त्रिशूर से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के बाद उसे इलाज के लिए एंबुलेंस (Ambulance) से मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था. इस दौरान अस्पताल कर्मी ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया. पुलिस ने सोमवार को इस मामले की जानकारी दी है. महिला द्वारा शिकायत करने के बाद कोडुंगल्लूर तालुक अस्पताल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला को तुरंत कोडुंगल्लूर के तालुक अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के साथ एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज गया और उसने इसी दौरान उसके साथ रेप किया.

मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के दौरान किया रेप

दरअसल, महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उससे कोडुंगल्लूर अस्पताल में एडमिट करा दिया गया था लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे त्रिशूर मेडिकल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. कोडुंगल्लूर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के दौरान अस्पताल के कर्मचारी दयालाल को एंबुलेंस के साथ जाने को कहा गया था इसी दौरान एंबुलेंस में महिला के साथ दयालाल ने रेप किया. पीड़िता ने इस घटना के बारे में शुरुआत में एक नर्स को बताया था और फिर इसके बारे में डॉक्टरों को जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें-   Karnataka: पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का किया उद्घाटन, बोले- HAL की बढ़ती ताकत झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है

हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज ने दिए जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को अस्पताल ही बुलाया गया. आरोपी मौका देखकर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा. इस मामले में केरल के हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज ने अस्पताल के अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital