Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गुजरात में पड़े ओले, जानें आज कैसा रहेगा मौसम ?

Weather News: मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि आने वाले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.  दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में भी 17 से 20 मार्च तक बारिश के आसार बने रहेंगे.

weather update (23)

बारिश से मौसम हुआ सुहावना (फोटो ट्विटर)

weather update: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. देर रात बारिश और ओलावृष्टि की वजह से मौसम काफी सुहावना हो गया है. जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तरी भारत में हल्की से तेज बारिश देखने को मिल सकती है. कई राज्यों में बारिश के साथ ओले भी देखने को मिले. दिल्ली और एनसीआर के इलाकों के अलावा गुजरात के तापी में बारिश और ओलावृष्टि हुई.

उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, राजस्थान, तेलंगाना सहित कई राज्यों में मौसम काफी सुहावना हो गया है. पिछले कई दिनों से मार्च के महीने में ही गर्मी का सितम देखने को मिल रहा था. अब इस बारिश के बाद मौसम के सुहावना होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. इसके साथी ही लोगों को हल्की ठंड भी महसूस हो रही है.

20 मार्च तक मौसम रह सकता है सुहावना

बता दें कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि आने वाले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.  दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में भी 17 से 20 मार्च तक बारिश के आसार बने रहेंगे. इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि “शनिवार को बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी. अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है. इसके बाद 19 मार्च को भी बारिश होगी. अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है.”

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: देश में पेट्रोल डीजल के दामों में उतार चढ़ाव जारी, चेक करें अपने शहर के फ्यूल रेट्स

दिल्ली में पहली बार तापमान सामान्य से दर्ज हुआ है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा.  यह सामान्य है. वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा. यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है. राजधानी में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

इन राज्यों में मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा में बारिश होने से मौसम में काफी बदलाव आया है. इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश और पंजाब, गुजरात में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital