Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, 35 किलो वजन हुआ कम, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

Satyendar Jain health: तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ‘अगर कोई कैदी डिप्रेशन का शिकार है तो उस पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए.

satyendar Jain

सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)

Satyendar Jain: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत जेल में बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जानकारी के मुताबिक, जेल में सत्येंद्र जैन का वजन करीब 35 किलो कम हो गया है. हालांकि तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने कुछ समय पहले इसकी  शिकायत की थी कि वह उदास और अकेला महसूस कर रहे हैं. उसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि वह मनोचिकित्सक की लेंगे और अगर जरुरत पड़ी तो उनको इलाज इलाज मुहैया कराया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि सत्येंद्र जैन ने जेल के अंदर एक मनोचिकित्सक (Psychiatrist) से सलाह ली थी, जिसमें डाक्टरों ने उन्हें लोगों के आसपास रहने और सामाजिक रूप से बातचीत करने की सलाह दी.

‘अगर सत्येंद्र को डिप्रेश है तो उनका इलाज होगा’

तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ‘अगर कोई कैदी डिप्रेशन का शिकार है तो उस पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए. ऐसे में अगर सत्येंद्र जैन डिप्रेशन के शिकार हैं तो हम उनकी हालिया मानसिक स्थिति को समझने और उसका विश्लेषण करने के लिए दूसरे मनोवैज्ञानिक की मदद लेंगे. अगर वह सच में इससे पीड़ित हैं तो हम नियमानुसार जरुरी इलाज की व्यवस्था करेंगे.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से हो नार्को टेस्ट, लाइव देखे पूरा देश”, बृजभूषण के दावे पर बोले पूनिया- हम सभी टेस्ट कराने को तैयार

मनु सिंघवी ने जैन के स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया था

सुप्रीम कोर्ट में 18 मई को सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जैन के स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया था. सिंघवी ने कहा कि जैन की तबीयत ठीक नहीं है. वे काफी कमजोर की तरह नजर आने लगे हैं. कोर्ट को इस मामले पर विचार करना चाहिए. इससे पहले 15 मई को सत्येंद्र जैन ने अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सत्येंद्र जैन ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital