गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
दिल्ली दंगा मामले में कथित आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली 2020 दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है.
गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को हुई सजा
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को 2018 के न्यू ईयर पार्टी हर्ष फायरिंग मामले में गैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए चार साल की सजा और 25 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है.
मनी लॉन्ड्रिंग केस: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई, संजय भंडारी से जुड़े हैं तार
भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी और रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े ब्रिटेन प्रॉपर्टी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई टल गई है और यह 25 जुलाई को भी जारी रहेगी. इस मामले में वाड्रा को 9वें नंबर का आरोपी बनाया गया है.
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मामले में मंत्री प्रवेश वर्मा का बयान दर्ज
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर मानहानि मामले में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है. प्रवेश वर्मा का आरोप है कि भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर उन पर ₹500 करोड़ के स्कूल ट्रस्ट में पद के दुरुपयोग के झूठे आरोप लगाए.
दिल्ली 2020 दंगा मामले में कथित आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा मामले में कथित मुख्य साजिशकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम की नई जमानत याचिकाओं पर कड़कड़डूमा कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. दिल्ली पुलिस ने इस जमानत का कड़ा विरोध किया है. कोर्ट इस मामले में जल्द ही या फिर आगामी 7 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगा.
ध्रुव राठी के वीडियो पर मचा बवाल अब कोर्ट तक पहुंचा; गंभीर आरोपों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया कड़ा निर्देश
Dhruv Rathee Beef Video Controversy: यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और खान-पान की आदतों पर अपलोड किए गए एक विवादित वीडियो को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है. कोर्ट ने वीडियो को हटाने या न हटाने पर 15 दिनों के भीतर फैसला करने को कहा है.
‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बिल्डिंग और गार्डन हमारे हैं…’; 35 साल की कानूनी लड़ाई के बाद अब SC पहुंचा यह अनोखा मामला
Chhattisgarh Farmer Land Case: छत्तीसगढ़ के एक 10वीं पास किसान अश्विनी बांधे ने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन को अपने पूर्वजों का बताते हुए SC में याचिका दायर की है. जिसमें किसान ने जमीन के बदले ₹3,500 करोड़ के मुआवजे की मांग की है.
नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में दर्ज हो गया था नाम? सोनिया गांधी विवाद पर 25 जुलाई को बड़ी सुनवाई
Sonia Gandhi Voter List Case: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा भारतीय नागरिकता मिलने से पहले 1980 में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के आरोपों से जुड़ी पुनर्विचार याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट अब 25 जुलाई को सुनवाई करेगी.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की अनोखी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये में बेचा जब्त हॉकर विमान
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार किसी जब्त विमान (हॉकर 800 A) की नीलामी करते हुए उसे 3 करोड़ रुपये में बेच दिया है.
महुआ मोइत्रा पर फिर फेंके गए अंडे-कीचड़! भड़कीं TMC सांसद पहुंचीं हाई कोर्ट, मांगी कानूनी सुरक्षा
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित हमले के मामले में कोलकाता हाई कोर्ट का रुख किया है और उन्हें कानूनी संरक्षण दिए जाने की मांग की है.





