Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम घटे

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार यानी 2 मार्च 2023 को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. 

petrol-diesel_rates

पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार यानी 2 मार्च 2023 को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी (Crude Oil Price) देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल ने जहां 1.03 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है, वहीं WTI क्रूड ऑयल ने 0.04 फीसदी की बढ़त दर्ज की है. ऐसे में ब्रेंट कच्चा तेल 84.31 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 77.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में उतार-चढ़ाव (Petrol Diesel Price Today) दर्ज किया गया है. देश के महानगरों में शुमार चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम में 10 पैसे और 9 पैसे की कमी दर्ज की गई है और यह क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 लीटर पर बिक रहा है. आइए जानते हैं दूसरे शहरों का हाल-

जानिए आज किन शहरों में पेट्रोल के दाम बदले-

दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन नोएडा में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये और 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जयपुर में आज पेट्रोल 59 पैसे और डीजल 53 पैसे सस्ता होकर 108.08 रुपये और 93.36 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा और डीजल 10 पैसे बढ़कर 96.57 रुपये और 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. देहरादून में आज पेट्रोल 4 पैसे और डीजल 3 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 95.25 रुपये और 90.32 रुपये पर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

चेन्नई:  पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi: सिसोदिया-जैन के इस्तीफे के बाद कैलाश गहलोत को मिला वित्त, राजकुमार संभालेंगे शिक्षा विभाग, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital