Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनपर बनी इन 5 फिल्मों का कोई तोड़, हो जाएंगे भक्ति में लीन

अगर भगवान राम के महात्म्य को और विस्तार से समझना चाहते हैं तो उन पर बनी कुछ फिल्में देख सकते हैं. कुछ समय पहले आदिपुरुष में मर्यादा पुरुषोत्तम की एक तस्वीर पेश की गई थी. लेकिन वो पूरी नहीं थी.

Film Based On Ram

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देख डालिए ये 5 फिल्में

Film Based On Ram: अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों-शोरों पर है. प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि घोषित होने के बाद से ही पूरा देश भगवान श्री राम की भक्ति में मग्न हो गया है. अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना की चर्चा दुनियाभर में हो रही है. भक्त इस भव्य प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर पिता बनने तक उनकी छवि को समझना चाहते हैं तो आप बॉलीवुड में बनी कुछ फिल्मों को देख सकते हैं.

भगवान राम पर आधारित हैं ये 5 फिल्में

‘आदिपुरुष’

साल 2023 में अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज हुई थी, जो रामायण पर आधारित थी. हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप हो गई लेकिन इस फिल्म में भगवान राम पर बने भजन को लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म में ‘जय श्री राम’ और ‘राम सिया राम’ भजन भगवान राम और सीता माता की भूमिका पर आधारित है.

‘राम राज्य’

भगवान श्री राम और सीता के 14 वर्षों के वनवास पर आधारित फिल्म ‘राम राज्य’ 1943 में रिलीज हुई थी. विजय भट्ट निर्देशित यह फिल्म उस जमाने में बहुत हिट साबित हुई थी. यह तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी. इस फिल्म का प्रदर्शन पूरे 88 हफ्तों तक जारी. उस वक्त एक्टर प्रेम अदीब ने भगवान राम का और शोभना समर्थ ने सीता का रोल किया था. ये फिल्म स्वंय महात्मा गांधी ने भी देखी थी.

ये भी पढ़ें:‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर आउट, कृति सेनन के संग जमकर रोमांस करते नजर आए शाहिद कपूर

‘लव कुश’

25 जुलाई 1997 में फिल्म ‘लव कुश’ रिलीज हुई थी. फिल्म को वी. मधुसूदन राव ने डायरेक्ट किया था, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्देशक हैं. उन्होंने हिंदी की 4 फिल्में निर्देशित की, जिसमें ‘लव कुश’ उनकी आखिरी फिल्म थी. फिल्म में जितेंद्र ने प्रभु श्री राम और जया प्रदा ने सीता मां का किरदार निभाया था. फिल्म ने बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

‘संपूर्ण रामायण’

1961 में आई ‘संपूर्ण रामायण’ इस फिल्म को बाबूभाई मिस्त्री ने बनाया था. जिसमें महिपाल ने राम की भूमिका और अनीता गुहा ने सीता की निभाई थी. भगवान राम की छवि से सामना करवाने वाली ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि फिल्म का प्रदर्शन पूरे 25 सप्ताह तक जारी रहा.

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम

1992 में बनी फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम जापान और भारत ने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम पर बनाई थी. इस फिल्म को युगो साको ने डायरेक्ट किया था. पहले ये फिल्म इंग्लिश में रिलीज किया गया था. लेकिन बाद में अरुण गोविल ने भगवान राम की आवाज और अमरीश पुरी ने रावण के लिए हिंदी डबिंग की थी. ये एनिमेटेड मूवी थी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital