Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jawan Box Office Collection: ‘Shahrukh Khan’ की ‘जवान’ की धूम, 5 दिनों में तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड, जानें कैसा रहा कलेक्शन

Jawan Box Office Collection:शाहरुख खान की ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है. फिल्म का मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी धुंआधार रहा और इसने ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

जवान ने पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया

जवान ने पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया

Jawan Box Office Collection: इन दिनों हर तरफ शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म जवान (Jawan) की चर्चा हो रही है. इस मूवी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और हर दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इतिहास रच रही है. इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रहीं हैं.

इतना ही नहीं पहले दिन फिल्म ने 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वहीं अब इसने 5वें दिन ऐसी कमाई की है कि आप भी चौंक जाएंगे. जी हां, जवान एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. तो चलिए जानते है कैसा रहा पांचवें दिन का कलेक्शन?

जाने कैसा रहा कलेक्शन?

ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपए की कमाई कर बॉक्स ऑफिस (Box  Office) पर तहलका मचाने वाली फिल्‍म जवान ने सारे रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर डाले हैं. रविवार को फिल्‍म ने हिंदी वर्जन से 71.63 करोड़ रुपए, तम‍िल वर्जन से 5 करोड़ रुपए और तेलुगू वर्जन से 3.47 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड कलेक्‍शन किया है. चौथे दिन इस तरह फिल्‍म ने देश में कुल 80.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्‍शन क‍िया है.

वहीं, अब जवान के मंडे टेस्ट (Monday Test) का रिजल्ट भी सामने आ गया है जो बेहद शानदार रहा है. बता दें कि ‘जवान’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को 30 करोड़ का कलेक्शन (Jawan Box Office Collection Day 5) किया है. इसी के साथ ‘जवान’ के पांच दिनों का कुल कलेक्शन (Total Collection) 316.16 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:एक विद्रोही और बागी महिला की सच्ची कहानी है फिल्म ‘प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी’, पहली झलक में डॉली तोमर की दिखी रियल एक्टिंग

300 करोड़ के हुई पार लेकिन नहीं तोड़ पाई ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ ये फिल्म साल 2023 की 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बॉलीवुड की तीसरी फिल्म भी बन गई है. हालांकि ‘जवान’ अपने पहले मंडे की कमाई से ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. दरअसल ‘गदर 2’ ने अपने पहले सोमवार को 38.7 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि ‘जवान’ ने ‘पठान’ का पहले मंडे का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. पहले सोमवार को ‘पठान’ का कलेक्शन 26.5 करोड़ रुपये था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital