Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

KKBKKJ Box Office Collection: ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने बिखेरा जलवा, वीकेंड पर सलमान की फिल्म ने की बंपर कमाई

KKBKKJ Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को ऑडियंस भरपूर प्यार दे रही है. इसी के साथ फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई भी कर ली है.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  Box Office Collection Day 3: ईद के मौके पर सलमान खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ भाई जानी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. हालांकि फिल्म की ओपनिंग अपने आप में कुछ खास नहीं रही, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और टिकट खिड़की पर कई करोड़ बटोरे.

वीकेंड कलेक्शन ने सलमान खान को भी खुश कर दिया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म पर ढेर सारा प्यार बरसाने के लिए फैंस और दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है. आइए यहां जानते हैं कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की है?

KKBKKJ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन महज 13 करोड़ रुपये कमाए. सलमान खान की फिल्म के लिए यह अच्छी ओपनिंग नहीं मानी गई. लेकिन 22 अप्रैल को ईद की छुट्टी के दिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी और नतीजा यह हुआ कि फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ा और फिल्म ने दूसरे दिन 25 करोड़ का बिजनेस किया.

वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को सलमान की फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 26.25 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ का कुल कलेक्शन अब 64.25 करोड़ रुपये हो गया है.

सलमान खान की फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया

सलमान खान की हालिया रिलीज ने तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के इस कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि आखिरकार भाई जान की फिल्म का जादू चल ही गया. फिल्म की कास्ट की बात करें तो ‘किसी का भाई किसी’ में सलमान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम ने अहम भूमिका निभाई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital