Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या हेमा मालिनी हुक्के में 500 का नोट डालकर पीती हैं?- हीरो बनने के बाद Nawazuddin Siddiqui के गांव वाले पूछते थे अजीबो-गरीब सवाल, एक्टर ने सुनाया किस्सा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होती है. एक समय था जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी नहीं मिलते थे.

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होती है. एक समय था जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी नहीं मिलते थे और आज वो फिल्मों में कभी विलेन तो कभी लीड रोल कर रहे हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म ‘सरफरोश’ से की थी. रोल इतना छोटा था कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाया. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 14 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष किया और फिर उनकी किस्मत चमक गई. नवाजुद्दीन स्ट्रगल के दिनों में जब भी अपने गांव जाते थे तो लोग उनसे तरह-तरह के सवाल किया करते थे. एक बार उन्होंने अभिनेता से पूछा था कि क्या हेमा मालिनी 500 रुपये का नोट चिलम में डालकर पीती हैं?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हेमा मालिनी से जुड़ा अपने गांव का एक किस्सा सुनाया. नवाजुद्दीन सिद्दीकी उत्तर प्रदेश के बुढाना के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट का रोल प्ले किया. फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी जूनियर आर्टिस्ट के रोल में हैं.

नवाजुद्दीन ने सुनाई गांव की कहानी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से ‘टीकू वेड्स शेरू’ की लॉन्चिंग के दौरान पूछा गया कि क्या फिल्म में उनके और उनके किरदार में कोई समानता है. तो अभिनेता ने कहा, ‘मैं इसमें एक जूनियर कलाकार की भूमिका निभा रहा हूं. लेकिन इस किरदार और मेरे उन दिनों में काफी समानता है जब मैं एक जूनियर कलाकार के रूप में छोटी भूमिकाओं के लिए कोशिश कर रहा था. मैं जब भी अपने गांव जाता था तो लोग पूछते थे कि अभिनेता के मामले में भाई कहां तक ​​आगे बढ़ गए हैं? तो मैं कहता था कि काम चल रहा है, लेकिन बहुत दिनों से काम नहीं मिला.

‘500 का नोट हुक्का में डालकर हुक्का पीती हैं हेमा मालिनी?’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, ‘जब मैं अगली बार गया तो मुझसे फिर वही सवाल किया गया. मेरे पास कोई उत्तर नहीं था. इसके बाद मैं पांच साल तक अपने गांव नहीं गया। लेकिन जब वह जाता था तो बहुत उतावला रहता था. यह जानने के लिए कि क्या फिल्मों में रियल किसिंग सीन होते हैं? एक बार एक ग्रामीण ने मुझसे पूछा, क्या यह सच है कि हेमा मालिनी 500 के नोट को चिलम या हुक्का में डालकर हुक्का पीती हैं? ऐसी कई यादगार बातें हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital