Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

2 साल बाद रजनीकांत की वापसी: जेलर के लिए 15 अगस्त तक अधिकांश थेटर हाउसफुल, कंपनियों में छुट्टी घोषित!

सुपरस्टार रजनीकांत की हाहाकारी वापसी से बॉक्स ऑफिस बमबमा गया है. दो साल बाद थलाइवा की ‘जेलर’ मूवी से बड़े पर्दे पर वापसी हो रही हैं.

Dimple Yadav Edited by Dimple Yadav

सुपरस्टार रजनीकांत की हाहाकारी वापसी से बॉक्स ऑफिस बमबमा गया है. दो साल बाद थलाइवा की ‘जेलर’ मूवी से बड़े पर्दे पर वापसी हो रही हैं. उनकी मूवी को लेकर फैन्स इतने क्रेजी हैं कि दक्षिण भारत में तो त्योहार जैसा माहौल बन गया है. गुरुवार को मूवी रिलीज होने से पहले ही अधिकांश शहरों में बुकिंग हाउस फुल हो चुकी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के अधिकांश थेटरों में 15 अगस्त तक सारी टिकटे बुक हो चुकी हैं.

ब्लैक में 5000 का टिकट

आज के जमाने में ब्लैक में टिकटों की बिक्री एक अफसाना ही मालूम पड़ती है. लेकिन, रजनीकांत का क्रेज इतना प्रचंड है कि ब्लैक में टिकट बेचने का जमाना बाउंस बैक कर चुका है. जेलर की टिकटों की ब्लैक में भी भयंकर बिकरी हो रही है. कई जगहों पर तो 5000 रुपये में एक टिकट बेचे जाने की खबर है. रंजनीकांत के फैन्स भी मोटी रकम अदा करके टिकट धड़ाधड़ खरीद रहे हैं.

साधारण तौर पर भी मल्टीप्लेक्सेज में टिकट की कीमत काफी ऊंची रखी गई है. बेंगलुरु के मल्टीप्लेक्स में एक किटकट 800 से 1400 रुये में बिक रहा है. यहां सुबह 6 बजे से ही शोज तय किए गए हैं और देर रात तक चल रहे हैं. कई जगहों पर तो टिकट ब्लैक में 2,500 से 5,000 रुपये तक में बिक रहे हैं.

‘जेलर’ के लिए दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान

कर्नाटक और तमिलनाडु में कई कंपनियों ने तो कर्मचारियों को छुट्टी तक दे दी है. कई कंपनियों में बाकायदा मूवी के लिए अवकाश की घोषणा तक की गई है. तमिलनडु और कर्नाटक में कर्मचारियों को फिल्म की टिकट दी जा रही है. मदुरई की यूनो एक्वा केयर नाम की एक कंपनी ने अपने चेन्नई, बेंगलुरु, त्रिची, तिरुनेलवेली, चेंगलपट्टी, मत्तुथावानी, आरापलायम, अलगप्पन नगर के सेंटर्स पर एक नोटिस जारी किया. 2 अगस्त को जारी इस नोटिस में रजनीकांत की मूवी जेलर के लिए 10 अगस्त को अवकाश की घोषणा का जिक्र था.

नोटिस में लिखा गया कि इस दिन अवकाश रहेगा. साथ ही कंपनी पायरेसी के खिलाफ मुहिम चलाते हुए इस फिल्म का टिकट भी कर्मचारियों को फ्रीम में वितरित करेगी. इसके अलावा एक डिजिटल सर्वे फर्म ‘सलेम सर्वे ग्रुप’ ने भी अपने बेंगलुरु, चेन्नई, गोवा, मुंबई, ओडिशा और कोयम्बटूर के सेंटर्स पर छुट्टी का ऐलान किया. साथ ही साथ यहां भी कर्मचारियों को फ्रीम में मूवी के टिकट वितरित किए गए.

ये भी पढ़ें- ‘फ्लाइंग किस’ पर लेडी IAS का ट्वीट, महिला सांसदों से बोलीं- जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा?

गदर-2 और OMG-2 से ज्यादा कमाई के अनुमान

जेलर ने एडवांस बुकिंग के मामले में भी झंडा गाड़ने का काम किया है. फिल्म के जानकार बताते हैं कि अगर बुकिंग की रफ्तार यही रही तो यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन जाएगी. मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक दुनिया भर से मात्र एडवांस बुकिंग के जरिए जेलर ने 122 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

जानकारों के मुताबिक 11 अगस्त को बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘गदर-2’ और ‘OMG-2’ भी रिलीज हो रही हैं. लेकिन, एडवांस बुकिंग के मामले में जेलर इनसे कई गुना आगे है. ऐसे में क्रेज के लिहाज से फिलहाल जेलर भारी पड़ती दिखाई दे रही है.

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक बुक माय शो (BookmyShow) पर सोमवार तक जेलर मूवी के 7,50,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में पोन्नियन सेल्वन-2 का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग तमिलनाडु में हुई है. यहां पर 10 लाख 12 हजार टिकट बिक चुके हैं. इसके बाद नंबर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital