Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जब नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना को कहा था- ‘घटिया एक्टर’, सलीम-जावेद ने ऐसे दिखाई थी औकात

राजेश खन्ना यह नाम तो आपने सुना ही होगा कहते है कि यह एक ऐसी शख्सियत है जिसे दुनियाभर में कभी नहीं भूलाया जा सकता. साल 1929 में अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना इंडिया फिल्म इंडस्ट्री के सबसे जाने माने कलाकारों में से एक थे.जानिए फिर क्यों उनकी मौत के बाद नसीरुद्दीन शाह ने उन्हें घटिया एक्टर कहा था.

राजेश खन्ना को नसीरुद्दीन शाह ने कहा था 'घटिया एक्टर'

राजेश खन्ना को नसीरुद्दीन शाह ने कहा था 'घटिया एक्टर'

Rajesh Khanna Controversy: राजेश खन्ना, यह नाम तो आपने सुना ही होगा, कहते हैं कि यह एक ऐसी शख्सियत है जिसे दुनियाभर में कभी नहीं भूलाया जा सकता. बता दें कि 29 दिसंबर साल 1929 में अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे जाने माने कलाकारों में से एक थे. हालांकि अब राजेश खन्ना हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड आज भी कोई स्टार नहीं तोड़ सका है. राजेश खन्ना का स्टारडम ही कुछ ऐसा था कि उनके जमाने में कहा जाता था ‘ऊपर आका और नीचे काका’ राजेश को चाहने वाले प्यार से उन्हें ‘काका’ भी कहते थे. राजेश खन्ना ने अपने समय में हिंदी सिनेमा को बदलकर रख दिया था.

‘काका’ ने हिंदी सिनेमा में इस फिल्म से की थी शूरूआत

साल 1966 में ‘काका’ ने हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘आखिरी खत’ से कदम रखा था और महज कुछ ही सालो में वे हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार बन गए थे. इसके बाद साल 1969 से लेकर 1972 के बीच राजेश खन्ना ने बैक टू बैक 15 सुपरहिट फिल्में दी थी. जिसके बाद राजेश खन्ना को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार का खिताब हासिल हुआ था. काका का ये रिकॉर्ड आज भी कोई स्टार नहीं तोड़ पाया है.

एक्टर पर जान छिड़कती थी लाखों लड़कियां

राजेश खन्ना का यह रिकॉर्ड आज 50 सालों के बाद भी अटूट है. कोई दूसरा कलाकार इस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सका है. हर उम्र वर्ग के लोग ‘काका’ की अदाकारी के दीवाने थे खासकर लड़कियां तो उन्हें अपने खून से पत्र लिखती थी. उनकी सफेद रंग की गाड़ी को चूम-चूमकर उसे दूसरे रंग में बदल देती थी. लड़कियां उनकी गाड़ी की धूल से अपनी मांग सजा लेती थी.

ये भी पढ़ें:Paytm और ONDC ने दी बड़ी राहत, आधी कीमत में बेचेगा टमाटर, जानिये कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

इस अभिनेता ने कहा था राजेश खन्ना को ‘घटिया’

राजेश खन्ना का स्टारडम ही कुछ अलग था. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते थे हालांकि हिंदी सिनेमा का एक अभिनेता ऐसा भी है जो ‘काका’ को ‘घटिया एक्टर’ मानते है. ‘काका’ को उसने सबके सामने ऐसा कहा था. बता दें कि उस अभिनेता का नाम नसीरुद्दीन शाह है. नसीरुद्दीन भी हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता है. बता दें कि यह बात उस समय की है जब ‘काका’ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. नसीरुद्दीन के राजेश खन्ना को ‘घटिया अभिनेता’ बताए जाने पर ‘काका’ की बड़ी बेटी और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी नाराज हो गई थी.

इन दो अभिनेताओं ने लगाई थी फटकार

वहीं, इस बात का पता जब स्टार लेखक जोड़ी रहे सलीम और जावेद को चला तो उन्होंने भी नसीरुद्दीन शाह को फटकार लगाई थी. सलीम खान ने कहा था कि राजेश खन्ना अपने जमाने में सबसे मशहूर थे. वो अपने वक्त के पहले और आखिरी सुपरस्टार थे. उधर जावेद अख्तर ने कहा था कि नसीरुद्दीन शाह को कामयाब लोग नहीं भाते मैंने कभी नहीं सुना कि उन्होंने किसी सफल इंसान की तारीफ की हो वो दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक सबकी आलोचना करते रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital