Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

9 Years Of Modi Government: “मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रही है कांग्रेस”, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

JP Nadda: जेपी नड्डा ने कहा कि “जब-जब भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता है, तब-तब कांग्रेस के ‘युवराज’ राहुल गांधी को भारत का गौरव पचता नहीं है”.

jp nadda

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (फोटो ट्विटर)

JP Nadda on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. वहीं अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एक कार्यक्रम के दौरान उन पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आप मोहब्बत की दुकान नहीं चला रहे, आप नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोलकर बैठे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब-जब भारत के नेतृत्व का लोहा लोग मानते हैं. तब-तब राहुल गांधी को समस्या हो जाती है.

जेपी नड्डा ने आगे कि कहा कि “जब-जब भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता है, तब-तब कांग्रेस के ‘युवराज’ राहुल गांधी को भारत का गौरव पचता नहीं है. एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा करते हैं, हिंदू-मुस्लिम को बांटने की बात करते हैं और दूसरी ओर कहते हैं कि हम मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं”.

2014 से पहले और बाद के समय में जमीन-आसमान का अंतर

मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि पर पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में जेपी नड्डा जेपी नड्डा ने कहा कि, “2014 से पहले के दौर और 2014 के बाद के दौर में जमीन-आसमान अंतर है. लोगों का मानना था कि कुछ भी नहीं बदलेगा और भ्रष्टाचार सब जगह होगा, हम सुधरने वाले नहीं हैं, यह देश की मानसिकता बन गई थी. हमारे देश की गिनती भ्रष्ट देशों में होती थी. कोई नेतृत्व, इरादा या नीति नहीं थी. हालांकि, लोगों ने बीजेपी को वोट दिया और 2014 में भारत को एक ऐसा नेतृत्व मिला जो भारत को आगे बढ़ा रहा है”.

यह भी पढ़ें- डिफेंस सेक्टर के शेयरों में क्यों आ रहा जमकर उछाल ? निवेशकों को बंपर फायदा, सरकार की इस नीति ने किया कमाल

केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक का जीर्णोद्धार

जेपी नड्डा ने कहा कि एक ओर विकास में हमने नए-नए कीर्तिमान रचे तो दूसरी ओर विरासत का भी ध्यान रखा. केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक का जीर्णोद्धार किया गया, शंकराचार्य जी की समाधि को फिर से बनाया गया और पूज्य स्थानों का पुनर्निर्माण किया गया. वहीं उन्होंने पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम से पहले ओडिसा ट्रेन हादसे में मृतकों को 2 मिनट तक मौन रहकर श्रद्धांजलि दी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital