Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar: सासाराम के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह का पटना कार्यक्रम भी रद्द, प्रदेश में शुरू हुई सियासत, बीजेपी का आरोप- जानबूझकर रोकी गई रैली

Bihar Politics: बीजेपी नेता और एमएलसी संजय मयूख (Sanjay Mayukh) ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार ने जानबूझकर सासाराम में शाह की रैली रोक दी गई.

गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

Amit Shah: बिहार में रामनवमी पर शुरू हुई हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है. वहीं इस सिलसिले में बीते दिन शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद अब अमित शाह का आज रविवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का पटना फ्रंटियर का प्रस्तावित दौरा रद्द भी कर दिया गया है. जिसको लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है.

शाह का दौरे रद्द हो जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर ही तंज कसते हुए कहा था कि किसी ने कुछ गड़बड़ की होगी, इसलिए हिंसा भड़की है. इस बीच बीजेपी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि सासाराम में रैली को रोकने के लिए ये जानबूझकर किया जा रहा है.

‘पटना फ्रंटियर के नए भवन के लिए ‘भूमि पूजन’ करने वाले थे’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का सशस्त्र सीमा बल (SSB) के पटना फ्रंटियर का रविवार को प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है. एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि “जिस समारोह में शाह एसएसबी के नौ प्रतिष्ठानों को जनता को समर्पित करने और पटना फ्रंटियर के नए भवन के लिए ‘भूमि पूजन’ करने वाले थे, उसे ‘‘अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है.”

यह भी पढ़ें-   Bihar: नहीं थम रही रामनवमी पर भड़की हिंसा की आग, सासाराम में बम ब्लास्ट, बिहार शरीफ में हुई 12 राउंड फायरिंग, RPF तैनात, इंटरनेट बंद

जानबूझकर रोकी गई शाह की रैली

बीजेपी नेता और एमएलसी संजय मयूख (Sanjay Mayukh) ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार ने जानबूझकर सासाराम में शाह की रैली रोक दी. केंद्रीय गृहमंत्री फिलहाल पटना के होटल मौर्या में ठहरे हुए हैं और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. मयूख ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने सासाराम में धारा 144 लागू कर दी है. हमारे प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य सरकार ने सासाराम में अमित शाह की रैली को रोक दिया है. धारा 144 लागू होने पर रैली कैसे हो सकती है? हमने नवादा में कार्यक्रम निर्धारित किया है.

‘बीजेपी को अहसास हो गया, लोग सासाराम नहीं आएंगे’

इस बीच, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, भाजपा को अहसास हो गया कि लोग सासाराम नहीं आएंगे. इसलिए भाजपा ने अचानक रैली रद्द कर दी. सासाराम में स्थिति सामान्य है और उन्हें (अमित शाह) कौन रोक रहा है. देश के गृहमंत्री हैं और हम बिहार में उनका स्वागत करेंगे। साथ ही मैं यह भी कह रहा हूं कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में अपना खाता नहीं खोल पाएगी। महागठबंधन सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital