Categories: देश

भारत आए भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, केवड़िया में करेंगे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का दीदार

Statue of Unity Kevadia Gujarat: पड़ोसी देश भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारत यात्रा पर हैं. आज वे गुजरात के वडोदरा पहुंचे, वहां उनका केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर कार्यक्रम है.

बता दें कि जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भूटान के पांचवें राजा एवं वांगचुक वंश के मुखिया हैं. वे किसी भी देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्राध्यक्ष हैं. उनका जन्म 21 फरवरी 1980 में हुआ. वह भूटान के राजा रहे जिग्मे सिंघे वांगचुक एवं उनकी तीसरी रानी अशी के सबसे बडे़ बेटे हैं.

फोटो— पीएम मोदी से एक मुलाकात के दौरान भूटान के राजा.

वांगचुक की पीएम मोदी से करीबी, पहली बार गुजरात दौरा

जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी मित्रों में गिने जाते हैं. इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भूटान की यात्रा पर गए थे तो भूटान के राजा ने उनका भव्य स्वागत किया था. उस मुलाकात के बाद अब मौका भूटान के राजा के गुजरात यात्रा का है, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद है.

बता दें कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा है, जो दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा है. इस प्रतिमा की ऊंचाई 597 फीट यानी 182 मीटर है. इसे बनाने में कई साल लग गए थे.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने हर साल लाखों लोग केवड़िया आते हैं. यह प्रतिमा नदी के तट पर है. यह बहुत बड़ी है, जो कई किलोमीटर दूर से नजर आती है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भीड़ बढ़ने से एक…

41 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

13 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

37 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

59 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago