Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Fire In Uttar Pradesh: यूपी के दो जिलों में जले गोदाम, कानपुर में हॉस्पिटल लपटों से घिरा; आग बुझाने में जुटी दमकल

आज उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर आग लगी. बहराइच के टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से कोहराम मच गया. कानपुर का भी एक गोदाम जल गया. लाखों रुपये का नुकसान हो गया.

bahraich uttar pradesh fire

बहराइच के टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bahraich Fire News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक जगह भयंकर आग लगी है. वहां आज एक टेंट हाउस का गोदाम धू-धूकर जला. अग्निकांड के दौरान वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई. आग से कोहराम मच गया.

तत्काल दमकल विभाग को खबर दी गई, कुछ देर बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

fire In bahraich uttar pradesh

इधर, कानपुर में भी धधका केमिकल गोदाम

उत्तर प्रदेश में अभी एक और जिले में आग लगने की खबर आई है. कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अस्पताल के पास स्थित एक केमिकल गोदाम आग से धधक गया है. वहां दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. घटनास्थल से एक वीडियो सामने आया है, उसमें आप देख सकते हैं कि कैसे आग लगी.

यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र रसायनिक फैक्ट्री विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई, 64 लोग घायल, पूरे इलाके में फैली रसायनों की दुर्गंध

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital