Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जापानी मीडिया में छाए मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, मीडिया कवरेज में दिखी भारत की ताकत

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान आज जापानी अखबारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की छाए हुए हैं. जापान के हर एक प्रमुख अखबार ने पीएम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात को प्रमुखता से कवर किया है.

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के डेढ़ साल बाद पहली बार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने जापान में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दुनिया भर के फोटोग्राफर्स की निगाहें मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात पर टिकी रहीं. विशेष रूप से, जापानी मीडिया ने इन दोनों नेताओं की बैठक को व्यापक रूप से कवर किया. आज जापान के अखबारों में मोदी-जेलेंस्की की मुलाकात की खबर प्रमुखता से छपी है.

यहां आप जापानी अखबारों में भारतीय पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की खबरें देख सकते हैं. एक अखबार में लिखा गया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कल (20 मई) हिरोशिमा में भारत के प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के साथ उनका एक प्रतिनिधिमंडल था. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘यूक्रेन में युद्ध दुनिया का एक बड़ा मुद्दा है. मैं इसे सिर्फ अर्थव्यवस्था और राजनीति का मुद्दा नहीं मानता. बल्कि मेरे लिए यह मानवता का मुद्दा है. भारत, खासकर व्यक्तिगत रूप से, मैं मैं इस युद्ध का समाधान ढूंढ रहा हूं. मैं इसके लिए जो कुछ भी कर सकता हूं, करूंगा.”

ये भी पढ़ें- जापान में पीएम मोदी ने ऋषि सुनक और इंडोनेशिया के जोको विडोडो से मुलाकात की

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री भारत दौरे पर आए थे

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इन दिनों दुनिया भर के बड़े और प्रमुख देशों से समर्थन मांग रहे हैं. माना जा रहा है कि ज़ेलेंस्की रूस पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. इसके लिए यूक्रेन प्रमुख देशों के साथ बैठक कर रहा है. पिछले महीने यूक्रेन के प्रथम उप विदेश मंत्री एमिन जापरोवा भी भारत के दौरे पर गए थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital