पानीपत की इस फैक्ट्री में लगी आग से कोहराम मच गया
Fire In Panipat Today: हरियाणा के पानीपत में आज एक फैक्ट्री में लगी आग से कोहराम मच गया. यहां बुधवार दोपहर सेक्टर-29 स्थित आदर्श कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई. उस वक्त फैक्ट्री के अंदर 20-25 कर्मचारी काम कर रहे थे.
#WATCH पानीपत, हरियाणा: पानीपत स्थित एक कंबल फैक्ट्री में लगी आग। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/FLZ9GGsLuN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2024
कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां तत्काल पहुंच गई थीं. उसके बाद सभी लोग जलती हुई फैक्ट्री से बाहर निकल आए.

घटना के कई वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में यहां देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक थी. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी. अभी वहां से जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है.

यह भी पढ़िए: कुवैत में भीषण आग से 41 लोगों की मौत: मरने वालों में 10 भारतीय, भारतीय राजदूत घटनास्थल के लिए रवाना
— भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

