Home » देश » Flight Bomb Threat Call: 7 दिन में मिलीं 90 विमानों में बम की धमकियां, केंद्र सरकार ने DGCA प्रमुख को हटाया
Flight Bomb Threat Call: 7 दिन में मिलीं 90 विमानों में बम की धमकियां, केंद्र सरकार ने DGCA प्रमुख को हटाया
देश में विभिन्न हवाई अड्डों से उड़ान भरने वाले विमानों में बम होने की धमकियां लगातार मिल रही हैं. एक हफ्ते में 90 से ज्यादा विमानों को धमकी मिल चुकी हैं. इससे सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
देश में यात्री विमानों को लगातार मिल रही धमकियों का सिलसिला जारी है. आज (रविवार, 20 अक्टूबर) भी 20 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. जिसके कारण फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि जिन फ्लाइट्स को धमकियां दी गईं, उनमें इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया के छह-छह विमान शामिल हैं. हैरत की बात यह है कि सतर्कता के बावजूद धमकियों का सिलसिला रुक नहीं रहा है. पिछले एक हफ्ते में 90 से ज्यादा विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है. बाद में ये सभी झूठी साबित हुईं. इन धमकियों की वजह से अब तक 200 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है.
एक दिन पहले शनिवार को 30 से ज्यादा विमानों को धमकी मिली थी
एक दिन पहले ही यानी कि बीते रोज (शनिवार को) देश में विभिन्न हवाई अड्डों से उड़ान भरने वाले 30 से ज्यादा विमानों को धमकी मिली थी. जिसके चलते सैकड़ों यात्री घंटों तक परेशान हुए.
इन धमकियों के संबंध में केंद्र सरकार ने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से डिटेल रिपोर्ट मांगी है. CISF, NIA और IB को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है.
DGCA चीफ विक्रम देव दत्त हटाए गए
सरकार ने DGCA चीफ विक्रम देव दत्त को पद से हटा दिया है. उन्हें अब कोयला मंत्रालय में सचिव बना दिया गया है. इस बदलाव को भी धमकी वाले मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है.
— भारत एक्सप्रेस
हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
कम खाने पर भी बढ़ रहा है वजन? जानिए इसके पीछे के 5 बड़े कारण
पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
आपने देखे क्या परमेश्वर श्री विष्णु और शिव शंकर के धनुष, क्या हैं उनके नाम?
स्क्रीनशॉट लेने की आदत छीन रही आपकी याददाश्त? जानें चौंकाने वाला सच
फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है
चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.