Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत की अर्थव्यवस्था अगले साल और भी बेहतर हो सकती है-  वी अनंत नागेश्वरन

Indian Economy: वहीं रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले सप्ताह कहा था कि 2022-23 के लिए विकास दर 7 प्रतिशत के अग्रिम अनुमान से अधिक रहने की उम्मीद है.

वी अनंत नागेश्वरन (फोटो ट्विटर)

Indian Economy: भारत की उभरती हुई अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के बयान के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार  वी अनंत नागेश्वरन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में उम्मीद से अधिक जीडीपी संख्या पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत एक और साल ठोस आर्थिक प्रदर्शन को दोहरा सकता है. 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे कृषि, विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की वजह से वार्षिक विकास दर 7.2 प्रतिशत पहुंच गई.

तिमाही संख्या पर मीडिया को जानकारी देते हुए अनंत नागेश्वरन ने कहा कि अनुमानित 6.5 प्रतिशत जीडीपी संख्या के लिए जोखिम समान रूप से संतुलित है और चालू वित्त वर्ष में इस संख्या को पार करने की अच्छी संभावना है. उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हम व्यापक आर्थिक, वित्तीय और राजकोषीय स्थिरता के साथ संयुक्त रूप से निरंतर आर्थिक गति की कहानी पेश करने में सक्षम होने से बहुत खुश हैं, और हम भारत द्वारा ठोस आर्थिक प्रदर्शन के एक और वर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं.”

पिछले वित्त वर्ष में यह 8.7 प्रतिशत थी

वहीं रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले सप्ताह कहा था कि 2022-23 के लिए विकास दर 7 प्रतिशत के अग्रिम अनुमान से अधिक रहने की उम्मीद है. फरवरी में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ( NSO) के अनुमान के मुताबिक, अर्थव्यवस्था के 2022-23 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 8.7 प्रतिशत थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital