Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Banda Accident: बांदा में कंझावला जैसी वारदात, ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को 3 KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Banda Accident News: ASP लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि हमें दुर्घटना की सूचना मिली थी. एक महिला स्कूटी पर सवार थी जो विश्वविद्यालय में टीचर थी. उनकी स्कूटी डंपर में फंस कर घिसटती हुई चली गई. जिसकी वजह से आग लग गई और मौके पर उनकी मृत्यु हो गई.

banda accident

बांदा में दर्दनाक हादसा (फोटो ANI)

Banda Accident: राजधानी दिल्ली (Delhi) के कंझावला कार हादसे की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि अब उत्तर प्रदेश के बांंदा (Banda) से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. बांदा जिले में एक स्कूटी सवार महिला को ट्रक चालक ने टक्कर मारी और फिर उसे तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ चला गया. जिसकी वजह से महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया. जानकारी के मुताबिक, ट्रक में फंसी स्कूटी लगातार घसीटती हुई चली गई और फिर आग लग गई. जिसके बाद ट्रक चालक कूदकर फरार हो गया.

इस मामले की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने दी है. वहीं इस मामले पर बांदा जिले के ASP लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि हमें दुर्घटना की सूचना मिली थी. एक महिला स्कूटी (Scooty) पर सवार थी जो विश्वविद्यालय में टीचर थी. वह लखनऊ की रहने वाली हैं. उनकी स्कूटी डंपर में फंस कर घिसटती हुई चली गई. जिसकी वजह से आग लग गई और मौके पर उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़े- फ्लाइट में नशे में धुत शख्स ने महिला पर किया पेशाब, एयर इंडिया ने 30 दिनों का लगाया बैन

कृषि विश्वविद्यालय में टीचर थी मृतका

दरअसल, मृतका का नाम पुष्पा देवी है और वो कृषि विश्वविद्यालय में टीचर थीं. उनकी उम्र 35 साल बतायी जा रही है. पुष्पा देवी बुधवार 4 जनवरी को शाम सात बजे स्कूटी से चौराहे पर स्थित ढाबे में चाय पीने जा रही थीं, इसी दौरान शहर की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया. इस हादसे में वो स्कूटी के साथ ट्रक के नीचे फंस गई. वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक रोकने के लिए आवाज लगाई. लेकिन ट्रक ने रोकी नहीं या उसे सुनाई नहीं दिया. जिसके बाद वो करीब तीन किलोमीटर महिला को घसीटता हुआ चला गया. जब उसे आग लगने का पता चला तो वो ट्रक छोड़कर भाग गया.

अभी तक नहीं सुलझा कंझावला कार हादसा

वहीं दिल्ली के कंझावला कार हादसे में अभी लगातार कई नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने बताया कि हादसे के समय मृतका अंजलि के साथ स्कूटी पर उसकी दोस्त निधि भी मौजूद थी, जो बच गई थी. अब उसकी दोस्त ने भी इस मामले में कई खुलासे किए हैं. उसने अंजली को लेकर कई ऐसी बातें कही हैं जो वाकई में चौंकाने वाली हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital